Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SRU: एसआरयू भिलाई ने बीएसपी के एसएमएस में हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SRU: एसआरयू भिलाई ने बीएसपी के एसएमएस में हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि

Azmat ali 31/10/2025 1 minute read
SAIL SRU SRU Bhilai Achieves Another Historic Milestone in SMS 3 of BSP

सेल रेफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग ने कामयाबी हासिल की।

  • भिलाई स्टील प्लांट (सेल) के एसएमएस 3 लेडल नंबर 30 में 148 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ़ प्राप्त।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल एसआरयू भिलाई ने एक बार फिर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। भिलाई स्टील प्लांट (सेल) के एसएमएस 3 लेडल नंबर 30 में 148 हीट की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ लैडल लाइफ़ प्राप्त कर एसआरयू ने एक उल्लेखनीय मील का पत्थर स्थापित किया है।

यह उपलब्धि एसएमएस 3 के 120 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड (लेडल नंबर 32, सीसीपीएल, टीएलएम 16.10.2025) को पार करते हुए हासिल की गई है। स्टील लैडल सेट की आपूर्ति सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट द्वारा की गई। 20 अगस्त 2025 को लैडल की कैपिटल रिपेयर की गयी थी। 23 अगस्त, 2025 को लैडल में पहला हीट लिया गया था।

इस उपलब्धि से एसआरयू ने बीएसपी (एसएमएस-2 एवं एसएमएस-3 को मिलाकर) के पिछले सर्वश्रेष्ठ स्टील लैडल लाइफ 140 हीट्स (लेडल नंबर 34, एसआरयू टीएलएम एसएमएस 2 दिनांक-07.08.2025) के रिकॉर्ड को भी पार कर लिया है।

सेल रेफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट टीम एवं रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग ने ज़रूरत के अनुसार लैडल के विभिन्न जोन की मरम्मत की और स्टील लैडल के रिकॉर्ड लाइनिंग जीवन को प्राप्त करने के लिए अत्यधिक सावधानी के साथ लैडल की निगरानी की। इस उपलब्धि में एसएमएस – 3 शॉप एवं रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

एसआरयू परिवार इस अवसर पर एसएमएस 3 के मुख्य महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा तथा रिफ्रेक्टरी इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रोसेनजीत दास के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि एसआरयू की टीम भावना, तकनीकी दक्षता और सतत गुणवत्ता सुधार के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इस कीर्तिमान को प्राप्त करने के लिए कार्यपालक निदेशक (सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट) पीके रथ ने सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट बिरादरी कि भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: श्रमायुक्त के सामने एरियर, बोनस पर SAIL Management फंसा, 2 माह के भीतर NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, पढ़ें पूरी खबर
Next: 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2020 तक के बकाया एरियर और HRA-HRR पर होगी दिसंबर तक एनजेसीएस मीटिंग, ये है मिनट्स ऑफ मीटिंग

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.