Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो एयरपोर्ट की राह में आ रहे कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, 200 दुकानें हो रहीं ध्वस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो एयरपोर्ट की राह में आ रहे कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, 200 दुकानें हो रहीं ध्वस्त

Azmat ali 08/11/2025 (Last updated: 08/11/2025) 1 minute read
Bulldozers Run on Encroachers Obstructing Bokaro Airport, 200 Shops Demolished

Bokaro सेक्टर-12 मोड़ स्थित दुंदीबाग बाजार क्षेत्र में फैली झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध बस्तियों को हटाया जा रहा है।

  • बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम शहर के विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार से बड़ा अभियान छेड़ दिया है। यह कार्रवाई बोकारो एयरपोर्ट निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की जा रही है।

करीब 200 झोपड़ियाँ और दुकानें ध्वस्त कर दी जाएंगी। हवाई अड्डे को शुरू करने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद ज़रूरी है। सेक्टर-12 मोड़ स्थित दुंदीबाग बाजार क्षेत्र में फैली झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध बस्तियों को हटाया जा रहा है। यह क्षेत्र तीन ओर से अतिक्रमण की जद में है, जिससे एयरपोर्ट के लिए आवश्यक भूमि पर निर्माण कार्य में दिक्कतें आ रही थीं।

ये खबर भी पढ़ें: निजीकरण की तैयारियों के विरोध में इंटक पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, पढ़ें डॉ. विनीता द्विवेदी क्या बोलीं…

करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले अतिक्रमण में से फिलहाल 5 एकड़ जमीन को खाली कराया जा रहा है। अभियान के दौरान बीएसएल प्रशासन, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौजूद है।

बोकारो के पुराने एयर स्ट्रिप को ही एयरपोर्ट में तब्दील किया जा रहा है, जिसके लिए पेड़-पौधों की कटाई का काम भी तेजी पकड़ेगा। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम शहर के विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। अभियान के आगे बढ़ने के साथ ही शेष हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

बेदखली अभियान के समन्वय के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित

1. एल उपाध्याय, महाप्रबंधक (टीई-डब्ल्यू/5, पीएच, बागवानी)
2. आलोक चावला, महाप्रबंधक (टीए-एलएसई, अतिरिक्त प्रभार सुरक्षा)
3. ए.के. सिंह, जीएम (टीए-एलआरए)
4. पी के सिन्हा, एजीएम (एस्टेट कोर्ट एवं लॉ)
5 एम.के. सिन्हा, एजीएम (एस्टेट कोर्ट)
6 पी.एस. सिंह, डीजीएम (टीई-हॉर्ट. एवं आईएनए)
7. राजेश कुमार, डीजीएम (टीए-एल एंड ई)
8. आर. एल. खेर, ओजीएम (टीए-राजस्व)
9. अरुण पटोदिया, डीजीएम (टीए-राजस्व)
10. संदीप कुमार, डीजीएम (टीई-सिविल)
11. लेफ्टिनेंट कर्नल आर.एस. शेखावत, डीजीएम (सुरक्षा)
12. धीरेंद्र कुमार, एजीएम (टीए-एल एंड ई)
13. शैलेश श्रीवास्तव, एजीएम (टीए-राजस्व)
14. मयंक आकाश, एजीएम (टीई-डब्ल्यूएस)
15. अशोक कुमार, प्रबंधक (टीई-डब्ल्यूएस)
16. पी. के., पासवान, उप प्रबंधक (टीई-इलेक्ट)

ये खबर भी पढ़ें: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निजीकरण की तैयारियों के विरोध में इंटक पहुंचा सेक्टर 9 हॉस्पिटल, पढ़ें डॉ. विनीता द्विवेदी क्या बोलीं…
Next: SAIL Cricket Championship 2025: सेल रांची के अधिकारी-कर्मचारी भिलाई में जड़ेंगे चौके-छक्के

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.