Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी निजीकरण, रिटेंशन पर मुर्गा चौक पर होगा जमावड़ा, विधायक देवेंद्र यादव खुलकर आए सामने, कहा…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी निजीकरण, रिटेंशन पर मुर्गा चौक पर होगा जमावड़ा, विधायक देवेंद्र यादव खुलकर आए सामने, कहा…

Azmat ali 25/11/2025 (Last updated: 25/11/2025) 1 minute read
There will be a Protest at Murga Chowk on Privatization and Retention MLA Devendra Yadav Came Forward Openly and Said

संविधान दिवस पर रिटेंशन स्कीम को लेकर 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे से मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन। विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

  • संविधान दिवस पर संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल पर मंडरा रहे खतरे। स्कूल और मैत्रीबाग को निजी हाथों में दिए जाने का टेंडर। रिटेंशन स्कीम को लेकर तनाव भरे माहौल में हर कोई परेशान है। संविधान दिवस पर रिटेंशन स्कीम को लेकर 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे से मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन होना है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

विधायक देवेंद्र यादव भी अब खुलकर सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार लगातार निजीकरण का कार्य कर रही है। मैत्री बाग के साथ अब स्कूलों के संचालन से भी BSP प्रबंधन हाथ उठाने का कार्य कर रही है।  अपने चहते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य और केंद्र की सरकार प्रदेश के संसाधनों को बेचने की तैयारी कर रहीं है।

विधायक ने कहा-भिलाई के लोगों ने अपनी जमीन प्लांट के लिए दी थी, ताकि वेलफेयर का काम हो सके। जवाहर लाल नेहरू जी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्लांट बनाया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: कर्मचारी होंगे सस्पेंड, इंक्रीमेंट डाउन और बर्खास्त, एक्शन की गाइडलाइन जारी

अब मोदी सरकार अपने कारपोरेट दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से निजीकरण की ओर झोंक रहे हैं। भिलाई की शान को इस तरह बर्बाद नहीं होने दे सकते हैं। बीएसपी के कर्मचारी, अधिकारी, परिवार वाले, टाउनशिप के रहवासी और व्यापारियों की पीड़ा को कम करने के बजाय बीएसपी प्रबंधन बढ़ा रहा है। इसलिए अब मैं शांत नहीं बैठने वाला हूं।

मीडिया से बात करते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-भिलाई स्टील प्लांट को निजीकरण की ओर बढ़ाया गया है। केंद्र सरकार ने पीएसयू का जो फॉर्मूला था, उसको पूरी तरह खत्म कर रहा है। कहा जाए तो इसे खत्म करने पर लगी है। 70 प्रतिशत प्लांट प्राइवेट हो ही चुका है। ज्यादातर विभाग में कामकाज प्राइवेट हाथों में है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार के लेबर कोड के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी गुस्से में, 26 को संयुक्त यूनियन का प्रोटेस्ट

भिलाई स्टील प्लांट के लिए जिन्होंने अपनी जमीन दी है। उनका क्या भला होगा। स्थानीय लोगों का क्या अधिकार होगा, इस पर सरकार कुछ नहीं बोल रही है। जमीन स्थानीय लोगों की है, उन्हीं को नौकरी में भागीदारी नहीं है। सेल की नौकरी में स्थानीय की भागीदारी नहीं है।

अब निजीकरण की आग में मैनपॉवर ही घटाया जा रहा है। वेलफेयर के सारे सिद्धांत को ताक पर रखा जा रहा है। अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग से पल्ला झाड़ रहा है। पूंजीवाद को बढ़ाया जा रहा है। एक व्यक्ति अमीर होगा, बाकी सब गरीब होते जाएंगे।

इधर-हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को दोपहर 3 बजे से मुर्गा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संयोजक राजेंद्र परगनिहा का कहना है कि संविधान दिवस पर एक साथ शपथ ली जाएगी। संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव समेत समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: धर्मेंद्र का निधन: “गांव वालों मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…” राष्ट्रपति, मोदी, राहुल शोक में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant के ठेका श्रमिकों को मिला पुरस्कार, खिले चेहरे
Next: ड्यूटी से NMDC कर्मचारी नहीं पहुंचा घर, खोजबीन पर कन्वेयर बेल्ट में फंसी मिली लाश

Related Stories

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
BSL BAKS Preparations for an indefinite hunger strike and silent procession protest at the CGM office
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: आमरण अनशन और मौन जुलूस से पहले सीजीएम आफिस पर दिखा रहे गुस्सा

Azmat ali 29/09/2026
SAIL News Letter to SAIL CMD urging a bonus equivalent to one months salary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को

Azmat ali 29/09/2026
intuc-to-stage-unique-protest-on-the-30th-ahead-of-the-sail-bonus-meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में 39 माह का बकाया एरियर: 39 कर्मचारी होंगे अर्धनग्न, RSP में 30 को अनोखा प्रदर्शन, आखिर क्यों INTUC ने उठाया ऐसा कदम?

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.