Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के PBS 2 में भीषण आग, पूरा एरिया सील, ब्लास्ट फर्नेस 8 का प्रोडक्शन ठप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के PBS 2 में भीषण आग, पूरा एरिया सील, ब्लास्ट फर्नेस 8 का प्रोडक्शन ठप

Azmat ali 12/12/2025 (Last updated: 12/12/2025) 1 minute read
Breaking News Massive Fire Breaks out at PBS 2 of Bhilai Steel Plant

शुरुआती जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के STG 25MW के पास कोक ओवन लाइन में आग लगी, जिसकी लपटें तेजी से फैलने लगीं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को प्लांट के पीबीएस-2 (PBS-2) क्षेत्र में अचानक भीषण आग भड़क गई, जिससे पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार STG 25MW के पास कोक ओवन लाइन में आग लगी, जिसकी लपटें तेजी से फैलने लगीं। कोक ओवन की गैस लाइन में आग लगने से केबिल जली है। करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, ब्लास्ट फर्नेस 8 का प्रोडक्शन ठप हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया गया है। किसी भी कर्मचारी को एरिया में आने-जाने की अनुमति नहीं है। आग नियंत्रण के लिए दमकल कर्मी और प्लांट की सेफ्टी टीम लगातार प्रयास कर रही है। उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर निगरानी रखे हुए हैं।

आग की तीव्रता को देखते हुए प्रोडक्शन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र CISF जवानों को तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई अनहोनी न हो।

लगातार दूसरे दिन हादसे

भिलाई स्टील प्लांट में पिछले 2 दिनों से लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं—

गुरुवार: कोक ओवन विभाग में दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया था।

शुक्रवार: वायर रॉड मिल में एक्सीडेंट हुआ जिसमें एक ठेका मजदूर घायल हो गया। उसका पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया।

अब  PBS-2 में भीषण आग ने प्लांट प्रबंधन की सुरक्षा तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी भी दहशत में हैं क्योंकि 2 दिनों में यह तीसरा बड़ा हादसा है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और प्रबंधन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक्सीडेंट, मजदूर को लगी गहरी चोट
Next: Bhilai Steel Plant: बीएसपी यूनियन चुनाव में देरी, BAKS ने बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.