Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant Burnpur Officers Association: IOA President की बिहार के विधायक से खास मुलाकात, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Officers Association: IOA President की बिहार के विधायक से खास मुलाकात, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/12/2025 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur Officers Association IOA Presidents special Meeting with BJP MLA Read Details

सुशील कुमार सुमन के शब्दों में, यह मुलाकात अनमोल एहसास रही। ऐसा क्षण जहाँ जनप्रतिनिधि और जनभावना एक-दूसरे से जुड़ते हैं।

  • लोकतंत्र की जड़ें और विकास की दिशा: बिहार का NDA मॉडल।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बिहार से नवनिर्वाचित विधायक से मुलाकात की। IOA President सुशील कुमार सुमन ने अपने सहयोगी देवआनंद (AGM, SMS) के बड़े भाई, रोसड़ा समस्तीपुर (बिहार) के विधायक वीरेंद्र कुमार से भेंट की। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि विचारों, अनुभवों और जनसेवा के साझा संकल्प से भरी एक प्रेरणादायक संवाद थी।

इस अवसर पर अनेक समसामयिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक वीरेंद्र कुमार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को हार्दिक बधाई संदेश प्रेषित किया गया। साथ ही, बिहार में हुए चुनावों में NDA टीम की शानदार विजय पर ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी गईं।

शील कुमार सुमन के शब्दों में, यह मुलाकात उनके लिए एक अनमोल एहसास रही। ऐसा क्षण जहाँ जनप्रतिनिधि और जनभावना एक-दूसरे से जुड़ते हैं। पिछले 20 वर्षों में बिहार में NDA सरकार ने जिस निरंतरता, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ काम किया है, वह वास्तव में लोकतंत्र के सशक्त और परिपक्व स्वरूप का उत्कृष्ट उदाहरण है।

यह मुलाकात और यह संवाद इस विश्वास को और मजबूत करता है कि जब नेतृत्व संवेदनशील हो, नीति स्पष्ट हो और नीयत जनहित की हो—तो विकास केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में उतरता है।

NDA सरकार की उपलब्धियों का बखान

1. सड़कें: आज बिहार में सड़कें हर गली-मोहल्ले तक पहुँच चुकी हैं, जिससे आवागमन और व्यापार दोनों को गति मिली है।
2. हर घर नल का जल: स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता ने स्वास्थ्य और जीवन-स्तर में गुणात्मक सुधार किया है।
3. रोज़गार और सरकारी नौकरियाँ: योजनाबद्ध प्रयासों से रोजगार के अवसर बढ़े हैं और सरकारी नियुक्तियाँ सशक्त हुई हैं।
4. शराबबंदी: भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा और सफल सामाजिक अभियान, जिसने परिवारों और समाज को नई दिशा दी है।
5. शिक्षा व्यवस्था में सुधार: विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा तक, गुणवत्ता और पहुँच में उल्लेखनीय प्रगति।
6. सांस्कृतिक धरोहरों व विश्वविद्यालयों का नवीनीकरण: विरासत का संरक्षण और आधुनिकता का समन्वय।
7. नए पटना का निर्माण : शहरी विकास, आधारभूत संरचना और भविष्य-दृष्टि का प्रतीक।
8. PDS में सुधार: पारदर्शिता और समयबद्ध वितरण से जन-विश्वास मजबूत हुआ है।
9. घर-घर बिजली: ऊर्जा सुलभता ने जीवन को सरल और उत्पादक बनाया है।
10. महिला सुरक्षा, सहभागिता और शिक्षा : सशक्तिकरण की दिशा में ठोस और निर्णायक कदम।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL Good News: RMP के किल्न-3 का सफल लाइट अप, अब बढ़ेगा प्रोडक्शन
Next: Bokaro Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स स्टील चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के सेमीफाइनल में ये हारे, फाइनल में SMS New-HRD में टक्कर

Related Stories

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.