Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में फिर चोरी की वारदात, क्रेनों से केबल गायब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में फिर चोरी की वारदात, क्रेनों से केबल गायब

Azmat ali 18/12/2025 (Last updated: 18/12/2025) 1 minute read
Breaking News Another Theft at Rail Mill Cables Missing from Cranes

ऑपरेटर शिफ्ट बदलने के दौरान कुछ समय के लिए क्रेन बंद कर नीचे उतरते हैं, उसी दौरान चोर वारदात को अंजाम दे देते हैं।

  • जिन क्रेनों से केबल चोरी होती है, वे सभी चालू क्रेन होती हैं।
  • पूरे क्षेत्र में पर्याप्त लाइटिंग की कमी है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से चोरी कर बाहर निकल जाते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बीएसपी के रेल मिल में एक बार फिर चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते दो दिनों में रेल मिल की क्रेनों से इलेक्ट्रिकल केबल चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व 23 नंबर क्रेन से इलेक्ट्रिकल केबल चोरी हो गई। इससे पहले करीब छह दिन पहले 26 नंबर क्रेन से भी इसी तरह केबल चोरी की गई थी। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही क्रेन पूरी तरह चालू (ऑपरेशनल) थीं।

रेल मिल के क्रेन ऑपरेटरों ने बताया कि इससे पहले 2020-21 में भी शिपिंग एरिया की कई क्रेनों से लगातार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी कई मामलों को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR

ऑपरेटरों के अनुसार, क्रेन इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी अक्सर इन घटनाओं को सामने लाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें आंतरिक जांच (इंक्वायरी) से गुजरना पड़ता है और पुलिस शिकायत की स्थिति भी बन सकती है। इसी कारण कई घटनाएं दबा दी जाती हैं।

हालांकि, पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार क्रेन ऑपरेटरों और संबंधित अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद सीआईएसएफ (CISF) भी सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में लगातार आना-जाना कर पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: INTUC चुनाव 4 जनवरी को: संजीवा रेड्डी ही रहेंगे अध्यक्ष, महासचिव संग 61 पदों पर चुनाव, वंश बहादुर-संजय साहू मैदान में

बताया जा रहा है कि चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले ये चोर नाइट शिफ्ट में चोरी करते थे, फिर सेकेंड और नाइट शिफ्ट के बीच, और अब स्थिति यह है कि फर्स्ट और सेकेंड शिफ्ट के बीच दिन के समय भी चोरी की जा रही है।

खास बात यह है कि जिन क्रेनों से केबल चोरी होती है, वे सभी चालू क्रेन होती हैं। ऑपरेटर शिफ्ट बदलने के दौरान कुछ समय के लिए क्रेन बंद कर नीचे उतरते हैं, उसी दौरान चोर वारदात को अंजाम दे देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: प्रबंधन की कथनी और करनी में अंतर: हादसे, चोरी, एरियर, रिटेंशन पर कुछ भी पूछो,बीएसपी का एक ही जवाब-पता नहीं…

क्रेन ऑपरेटरों का यह भी कहना है कि पूरे क्षेत्र में पर्याप्त लाइटिंग की कमी है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से चोरी कर बाहर निकल जाते हैं। कर्मचारियों ने क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सख्त निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT: रिटेंशन, निजीकरण पर विधायक देवेंद्र यादव ने पत्र लिखकर ट्रेड यूनियन, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से मांगा समर्थन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: प्रतिबंधित एरिया में चोर बेखौफ, CISF निगरानी नाकाम, दो वाहन चोरी, FIR
Next: BHILAI बालाजी मंदिर में चोरी की कोशिश, बाउंड्री फांदकर घुसे चोर, तोड़ा ताला

Related Stories

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.