Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव को मनाने पहुंचे प्रशासन और BSP के अधिकारी, अब शाम 4 बजे होगी बातचीत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विधायक देवेंद्र यादव को मनाने पहुंचे प्रशासन और BSP के अधिकारी, अब शाम 4 बजे होगी बातचीत

Azmat ali 22/12/2025 (Last updated: 22/12/2025) 1 minute read
administration-and-bsp-officials-reached-to-persuade-mla-devendra-yadav-talks-will-be-held-at-4-pm

भिलाई स्टील प्लांट के रिटेंशन, निजीकरण, लीज आदि विषयों को लेकर विधायक देवेंद्र यादव लगातार तीसरे दिन उपवास पर हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के हक की लड़ाई के लिए उपवास जारी है। निजीकरण और रिटेंशन स्कीम को लेकर चल रहे विवाद पर विधायक देवेंद्र यादव लगातार तीसरे दिन उपवास पर हैं। जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी मान-मनौव्वल के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन विधायक ने साफ बोल दिया कि शाम 4 बजे ही अब बात होगी।

एसडीएम हितेश पिसदा, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, बीएसपी आईआर विभाग के जीएम जेएन ठाकुर, जीएम अतुल नौटियाल, जीएम श्रीनिवास आदि पहुंचे। सीएसपी मंच के सामने आए और विधायक से बातचीत की। उन्होंने प्रशासन और बीएसपी से पहुंचे अधिकारियों से बातचीत की जानकारी दी।

विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा-बीएसपी प्रबंधन स्पष्ट रूप से अपनी बात रखे। प्रबंधन अपनी यूनियन, जनप्रतिनिधियों को बीएसपी को लेकर बने रोडमैप की जानकारी साझा करे। बीच का रास्ता निकाला जाए। भिलाई में भय का माहौल बना हुआा है। बीएसपी के हिताें की रक्षा की जाए।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा-बीएसपी और जिला प्रशासन को अपनी हथधर्मिता को छोड़नी होगी। सकारात्मक हल निकाला जाए। बीएसपी के निजीकरण, मैत्रीबाग, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल को बचाने की लड़ाई है।

इस पर विधायक ने कहा-प्रशासन और बीएसपी का रवैया ठीक नहीं है। उपवास में शामिल लोगों से बातचीत के बाद आगे की रणनीति बनेगी। अब शाम को 4 बजे ही बात होगी। सभा चल रही थी। दुर्ग से पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, नीता लोधी, सीजू एंथोनी, केशव बंछोर आदि मौजूद रहे।

 

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी जी पब्लिक सेक्टर की स्टील कंपनियों को मर्ज कर बनाएं मेगा PSU, मत कीजिए निजीकरण
Next: Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत और बिगड़ी, Bhilai Steel Plant गेट छावनी में तब्दील, CISF ने संभाला मोर्चा

Related Stories

SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.