Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत और बिगड़ी, Bhilai Steel Plant गेट छावनी में तब्दील, CISF ने संभाला मोर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत और बिगड़ी, Bhilai Steel Plant गेट छावनी में तब्दील, CISF ने संभाला मोर्चा

Azmat ali 22/12/2025 (Last updated: 22/12/2025) 1 minute read
Breaking News MLA Devendra Yadavs Health Deteriorates Further CISF increases Security at Bhilai Steel Plant Gate

मेन गेट से पहले ही बैरियर पर सीआइएसएफ ने चेकिंग प्वाइंट बनाया। बगैर चेकिंग किसी को भी इस्पात भवन और एचआरडी जाने की अनुमति नहीं।

  • भिलाई के माहौल को शांत बनाए रखने की अपील।
  • विधायक के समर्थकों ने मंच से कहा-प्रबंधन माहौल को खराब न करे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के हालात बिगड़ने के कगार पर आ गए हैं। कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों की मांग को लेकर उपवास पर बैठे विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत तेजी से बिगड़ रही है। शूगर और बीपी को लेकर अच्छी रिपोर्ट नहीं है। लगातार चक्कर की शिकायत बढ़ती जा रही है। इससे समर्थकों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है।

इधर-किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बीएसपी प्रबंधन ने उच्च स्तरीय बैठक की। सीआइएसएफ ने मेन गेट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मेन गेट से पहले ही बैरियर पर चेकिंग प्वाइंट बना दिया गया है। भारत-रूस मैत्री चौक पर ही सीआइएसएफ जवानों ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस्पात भवन और एचआरडी में अब जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: विधायक देवेंद्र यादव को मनाने पहुंचे प्रशासन और BSP के अधिकारी, अब शाम 4 बजे होगी बातचीत

इधर-सिविक सेंटर में विधायक देवेंद्र यादव का तीसरे दिन भी उपवास जारी है। जिला चिकित्सा विभाग की ओर से मेडिकल की टीम दोपहर 2 बजे विधायक का रूटीन चेकअप करने पहुंची। विधायक देवेंद्र यादव जैसे ही खड़े हुए चक्कर की वजह से वहीं बैठ गए। डाक्टरों की टीम को मंच के फ्रंट पर आना पड़ा।

ये खबर भी पढ़े: भिलाई स्टील प्लांट के लिए उपवास पर बैठे विधायक का Sugar Level डाउन, खून की जांच, क्या बोकारो जैसा बवाल चाह रहा BSP प्रबंधन

दूसरी ओर जिला प्रशासन और बीएसपी के अधिकारियों के साथ शाम 4 बजे बैठक होनी है। इस बैठक में तय होगा कि उपवास खत्म किया जाएगा या आगे राजी रहेगा। फिलहाल, विधायक के समर्थकों संग बीएसपी के अधिकारी और कर्मचारी भी आक्रोशित हैं। रिटेंशन स्कीम, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग के निजीकरण, न्यूनतम मजदूरी, आवास आदि मुद्दों को लेकर माहौल काफी गर्म है।

ये खबर भी पढ़े: मोदी जी पब्लिक सेक्टर की स्टील कंपनियों को मर्ज कर बनाएं मेगा PSU, मत कीजिए निजीकरण

मंच से भिलाई रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर ने कहा-भिलाई टाउनशिप की संस्कृति बहुत ही शांत स्वभाव की है। बीएसपी प्रबंधन अपने फैसलों और तानाशाही आदेश से इस माहौल को खराब करने पर उतारू है।

सभा को संबोधित करते हुए एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा-डबल इंजन की सरकार में कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव का उपवास, भिलाई स्टील प्लांट के लिए जगी आस, ये जंग है खास, मोदी सरकार पर भड़ास

इंटक के पूर्व नेता एनएन राव भी पहुंचे। उन्होंने मंच से स्वीकारा कि मैंने विधायक देवेंद्र यादव को वोट नहीं दिया था। भाजपा को वोट दिया था। इस बात को मैंने विधायक को बोल दिया था। बावजूद, वह हम सबके बीच बने रहते हैं। आज भिलाई के लिए वह लड़ रहे हैं। इसलिए मैं अपनी गलती मानते हुए आज यहां आया हूं।

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने मौत को दी दावत, खत्म के बजाय बढ़ा उपवास

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक देवेंद्र यादव को मनाने पहुंचे प्रशासन और BSP के अधिकारी, अब शाम 4 बजे होगी बातचीत
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट से नहीं बनी बात, डीआइसी से मुलाकात तक विधायक देवेंद्र यादव का जारी रहेगा उपवास, भड़का आक्रोश

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.