Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट से नहीं बनी बात, डीआइसी से मुलाकात तक विधायक देवेंद्र यादव का जारी रहेगा उपवास, भड़का आक्रोश
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट से नहीं बनी बात, डीआइसी से मुलाकात तक विधायक देवेंद्र यादव का जारी रहेगा उपवास, भड़का आक्रोश

Azmat ali 22/12/2025 (Last updated: 22/12/2025) 1 minute read
Breaking News Bhilai Steel Plant Proposal incomplete MLA Devendra Yadav to Continue Fast Until Meeting with DIC

बीएसपी जीएम आइआर जेएन ठाकुर ने विधायक से कहा-डीआइसी साहब मुलाकात करना चाहते हैं, दो दिन बाद। विधायक बोले-ठीक है उपवास जारी रहेगा।

  •  भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह तीसरे दिन भी रहा जारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के लिए बहुत खराब दिन गुजर रहे हैं। बीएसपी प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों-अधिकारियों के हक के लिए विधायक देवेंद्र यादव का लगातार तीसरे दिन उपवास जारी रहा।

जिला प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन की ओर से अधिकारी सिविक सेंटर स्थित उपवास स्थल पर पहुंचे और वार्ता हुई। शाम साढ़े 4 बजे के बाद बीएसपी के जीएम आइआर जेएन ठाकुर, अतुल नौटियाल, श्रीनिवास पहुंचे। पुलिस प्रशासन से भी अधिकारी रहे।

बैठक के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा-बीएसपी के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी है कि डीआइसी मिलना चाहते हैं। अभी उनका ऑपरेशन हुआ है। दो दिन के भीतर मुलाकात करेंगे, तब तक के लिए अनशन को बढ़ा रहे हैं। इसके बाद ही हम लोग आगे की रणनीति तय करेंगे। बीएसपी के प्रतिनिधियों के हाथों में फैसला लेने का अधिकार नहीं है।

विधायक ने कहा-मैं मर भी जाऊंगा तो बीएसपी का निजीकरण नहीं रुकेगा। हमें भिलाई की बसाहट को जिंदा रखना है। शहर को बचाए रखने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। हमारा झगड़ा बीएसपी से नहीं है, पॉलिसी से है। इसलिए आंदोलन को आगे बढ़ाने का अभियान जारी रहेगा। मैं इस शहर की पहचान को मिटने नहीं दूंगा और  न ही बिकने दूंगा। इसी शहर ने मुझे पहचान दी है। भिलाई के प्रभावित लोग जब तक अपनी लड़ाई नहीं समझेंगे, तब तक कुछ नहीं होने वाला है। यह आंदोलन लंबा रहेगा। अनशन जारी है।

विधायक ने कहा-मैंने अधिकारियों से पूछा सेक्टर 9, सेक्टर 4, सेक्टर 3 की बसाहट को खत्म करना चाहते हैं क्या, सेक्टर 9 हॉस्पिटल निजीकरण, स्कूल, मैत्रीबाग, टाउनशिप के व्यापारी, रिटेंशन स्कीम, सेक्टर 7, सेक्टर 5 के 24 यूनिट में रह रहे हैं, उनके लिए क्या प्लान है? क्या इस शहर को बेचने जा रहो। हम इस शहर को बिकने नहीं देंगे। बीएसपी प्रबंधन की ओर से जवाब दिया गया कि अभी चर्चा चल रही है। आप नीबू पानी पी लीजिए। नारियल पानी पी लीजिए। आप हमारी धरोहर हैं, अपना ध्यान रखिए।

शाम को तय मीटिंग से पहले सैकड़ों भिलाईवासियों की भीड़ सिविक सेंटर में उमड़ी। सेक्टर 5 से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवक हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे। मैं भिलाई, मैं मकान, मैं मैत्रीबाग, मैं सेक्टर 9 हॉस्पिटल आदि का स्लोगन फोटो के साथ नजर आया।

इस्पात मंत्रालय के आदेश के आगे बीएसपी प्रबंधन नतमस्तक हो गया है। इसको लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रिटेंशन स्कीम, निजीकरण, अस्पताल, स्कूल, मैत्रीबाग, लीज, आवास आदि विषयों पर आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत और बिगड़ी, Bhilai Steel Plant गेट छावनी में तब्दील, CISF ने संभाला मोर्चा

बता दें कि रविवार शाम को ही दो दिवसीय सत्याग्रह समाप्त होना था। बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई दखल न होने से आक्रोशित विधायक ने सत्याग्रह को बढ़ा दिया था। तीसरे दिन सोमवार को बीएसपी के जीएम आइआर जेएन ठाकुर, जीएम अतुल नौटियाल, जीएम श्रीनिवास, एसडीएम, सीएसपी दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। विधायक से बातचीत नहीं हो सकी। शाम 4 बजे का समय तय किया गया था।

ये खबर भी पढ़े: विधायक देवेंद्र यादव को मनाने पहुंचे प्रशासन और BSP के अधिकारी, अब शाम 4 बजे होगी बातचीत

इसके बाद मेडिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपवास पर बैठे विधायक का चेकअप किया। इनके साथ दो अन्य लोग भी उपवास पर बैठे हैं। मेडिकल रिपोर्ट अच्छी न होने से आक्रोश और बढ़ा। इधर-बीएसपी प्रबंधन ने हालात को भांपते हुए सुरक्षा बढ़ा दिया है। मेन गेट से पहले ही बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दिया गया। सीआइएसएफ जवानों को मुस्तैद किया गया है, ताकि किसी तरह के हालात से निपटा जा सके।

ये खबर भी पढ़े: भिलाई स्टील प्लांट के लिए उपवास पर बैठे विधायक का Sugar Level डाउन, खून की जांच, क्या बोकारो जैसा बवाल चाह रहा BSP प्रबंधन

भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन के खिलाफ चल रहे आंदोलन का ट्रेड यूनियन नेताओं ने समर्थन किया है। शहर की कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भी खुलकर समर्थन कर दिया है। पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल, पूर्व विधायक ममता चंद्राकर, महापौर नीरज पाल, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर नीता लोधी, अरुण सिंह सिसोदिया, सभापति केशव बंछोर, यूनियन की तरफ से प्रमोद कुमार मिश्र, राजेंद्र सिंह परगनिहा, डीवीएस रेड्‌डी, टी.जोगा राव, हरिराम यादव, संजय साहू आदि ने भी समर्थन किया है।

चरण दास महंत का भी समर्थन

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन किया है। प्रबंधन से अपील किया है कि शहर को बर्बाद होने से न दें। वहीं, प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने भिलाई सत्याग्रह का समर्थन किया। भिलाई को नहीं बिकने देंगे का नारा बुलंद किया।

ये खबर भी पढ़े: मोदी जी पब्लिक सेक्टर की स्टील कंपनियों को मर्ज कर बनाएं मेगा PSU, मत कीजिए निजीकरण

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: विधायक देवेंद्र यादव की तबीयत और बिगड़ी, Bhilai Steel Plant गेट छावनी में तब्दील, CISF ने संभाला मोर्चा
Next: SAIL कारपोरेट जनसंपर्क विभाग को मिला-PRSI National Awards for Communication Excellence

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.