- कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority Of India Limited (Sail) के बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के रूप में चयनित प्रिय रंजन के नाम पर कैबिनेट की मुहर लग गई। अब आधिकारिक रूप से वह डायरेक्टर इंचार्ज बन गए हैं। मंगलवार देर शाम कैबिनेट का ऑर्डर सार्वजनिक किया गया है। अगस्त में चयन हुआ था।
26 अगस्त को ईडी वर्क्स बनाकर बोकारो लाया गया था। तब से कैबिनेट मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था। अगस्त में ही डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी रिटायर हो गए थे। जबकि कार्यवाहक डीआइसी की जिम्मेदारी राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा के हाथ में थी।
नए डायरेक्टर इंचार्ज के रूप में प्रिय रंजन बतौर बीएसएल ईडी वर्क्स अब तक कामकाज संभाल रहे थे। सेल के Executive Director (Operations) अतिरिक्त प्रभार directorate of Mines and Logistics प्रिय रंजन का बतौर डीआइसी बोकारो लोक उद्यम चयन बोर्ड ने का चयन किया था।
कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, महासचिव अजय कुमार पांडेय ने शुभकामनाएं दी है। आफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि बोकारो की कार्य संस्कृति में तेजी से सुधार लाने की मुहिम में प्रिय रंजन जी लगातार कोशिश कर रहे थे। वहीं, सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर ने भी शुभकामनाएं दी है।











