Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIMM के जन्मेश शुक्ला ने पलटी बाजी, 5 छक्के की आंधी में 7 विकेट से हारा VRCE
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIMM के जन्मेश शुक्ला ने पलटी बाजी, 5 छक्के की आंधी में 7 विकेट से हारा VRCE

Azmat ali 09/01/2026 1 minute read
BSP DIC Cricket Tournament IIMMs Janmesh Shukla Hits 5 Sixes VRCE Loses by 7 wickets

आंध्रा यूनिवर्सिटी ने आईसीएआई को 10 विकेट से हराया। दूसरे मैच में जन्मेश ने 10 बाल पर 33 रन बनाए। मैन ऑफ दॅ मैच भी बने।

  • बीएसपी ओए अध्यक्ष एनके बंछोर और कोषायक्ष सौभाग्य रंजन साहू के हाथों पुरस्कार दिया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए की ओर से हो रहे मैच रोमांचक होते जा रहे हैं। डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच सेक्टर-1, भिलाई क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। गुरुवार को पहला मैच आईसीएआई एवं आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीमों के मध्य खेला गया।

आंध्रा यूनिवर्सिटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में आईसीएआई की टीम ने 9 विकेट खोकर 41 रन बनाए। आंध्रा यूनिवर्सिटी की ओर से निखिल ने शानदार गेंदबाजी की। इसके जवाब में आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोए अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस प्रकार आंध्रा यूनिवर्सिटी की टीम ने 10 विकेट से मैच जीता। अपने बेहतरीन गेंदबाजी के लिए आंध्रा यूनिवर्सिटी के निखिल मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुधीर हरने द्वारा निखिल को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर रोहित हरित एवं एमके गुलाटी थे।

वहीं, दूसरा मैच आईआईएमएम एवं वीआरसीई की टीमों के मध्य खेला गया। वीआरसीई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित 12 ओवर में वीआरसीई की टीम ने 5 विकेट खोकर 68 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज दिनेश ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 20 रन बनाए।

इसके जवाब में आईआईएमएम ने आठवें ओवर में ही 3 विकेट खोकर 69 रन बना लिए। इस प्रकार आईआईएमएम की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता।

नकुल की कसी बॉलिग से टीम मजबूत स्थिति में आती दिख रह थी। छठे ओवर में आईआईएमएम की ओर से जन्मेश शुक्ला मैदान में उतरे। शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 बाल पर 33 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे।

छठे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे जन्मेश ने लगातार 4 छक्के जड़े। जन्मेश मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर एवं ओए कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू द्वारा जन्मेश को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर दिनेश मानिकपुरी एवं एच सोनवानी थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: कर्मचारियों को टाउनशिप की समस्याओं से चाहिए छुटकारा, CGM से मिले BMS नेता
Next: फिट इंडिया मुहिम: बीएसपी अधिकारियों संग बच्चों ने चलाई साइकिल, फिटनेस का मैसेज

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.