Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कर्मचारियों को टाउनशिप की समस्याओं से चाहिए छुटकारा, CGM से मिले BMS नेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Steel Plant: कर्मचारियों को टाउनशिप की समस्याओं से चाहिए छुटकारा, CGM से मिले BMS नेता

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Employees Want Relief from Township Problems BMS Leaders Meet CGM

टाउनशिप में मांगलिक भवन बनाया जाए। 25 कमरे सर्व सुविधा युक्त हो। शादी और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उपयोग हो सके।

  • संयंत्र में लगातार कर्मचारियों की संख्या कम होने से आवास की संख्या ज्यादा हो गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल की नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सभी के लिए दो आवास आवंटन का नियम लाने की माँग की।

दो आवास आवंटित किए हुए कर्मचारियों को जिन्हें प्रबंधन द्वारा कार्रवाई का पत्र दिया जा रहा है, इनके द्वारा लगातार संपर्क कर दो आवास आवंटन की सुविधा शुरू करवाने की माँग की जा रही है। अतिरिक्त आवंटित आवास में कर्मचारी के माता-पिता अथवा परिवार रहते है।

और अतिरिक्त आवंटित आवास का कर्मचारी के वेतन से बिजली एवं पैनल रेंट कटता है, जिससे संयंत्र को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होती है और आवास भी सुरक्षित रहता है, क्योंकि संयंत्र में लगातार कर्मचारियों की संख्या कम होने से आवास की संख्या ज्यादा हो गई है।

यूनियन ने टाउनशिप के अवासो में टाइल्स लगाने की मांग प्रबंधन से किया, क्योंकि टाउनशिप के आवास पुराने हो गए हैं और फ्लोरिंग गंदी एवं खराब हो गई है। बैकलेन सफाई की भी मांग की गई। बिल्डिंग के बाहर लगे इलेक्ट्रिकल बोर्ड को सुधारने हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया।

पूर्व कर्मचारियों द्वारा लीज में लिए गए आवास का लीज के शर्तों के नियम अनुसार मेंटेनेंस करने की बात उठाई गई। मुख्य महाप्रबंधक ने कर्मचारियों के आवासीय सुविधाओं में सुधार हेतु सकारात्मक प्रयास करने की बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा कि टाउनशिप को स्वच्छ एवं अवैध कब्जा मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे टाउनशिप निवासियों को अच्छा एवं सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके। टाउनशिप में चल रहे शैक्षणिक संस्थान में बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाए, उनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

टाउनशिप में मांगलिक भवन बनाया जाए, जिसमें 25 कमरे सर्व सुविधा युक्त हो। जिससे शादी और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए उपयोग हो सके।

बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक ए बी श्रीनिवास, अतुल नौटियाल, उप महाप्रबंधक राघवेन्द्र गर्ग, डी सी सिंह, बीएल मीना, सहायक महाप्रबंधक विवेक गुप्ता, सरोज झा, मिथिलेश मिश्रा, उप प्रबंधक विनोद राजपूत, यूनियन से पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा, उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, संयुक्त महामंत्री वशिष्ठ वर्मा और हरिशंकर चतुर्वेदी शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: अधिकारियों की टीम धमक पड़ी कार्यस्थल पर, कर्मचारियों से फीडबैक
Next: BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट: IIMM के जन्मेश शुक्ला ने पलटी बाजी, 5 छक्के की आंधी में 7 विकेट से हारा VRCE

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.