Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NIT Raipur ने आईएमए को 40 रन और IIT BHU ने NIPM को 11 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

NIT Raipur ने आईएमए को 40 रन और IIT BHU ने NIPM को 11 रन से हराया

Azmat ali 14/01/2026 1 minute read
NIT Raipur Beat IMA by 40 Runs and IIT BHU Beat NIPM by 11 Runs

आईआईटी बीएचयू की टीम ने 97 रन बनाए। जवाब में एनआईपीएम ने 4 विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच सेक्टर 1 स्टेडियम में खेले जा रहे हैं।

प्रथम मैच एनआईटी रायपुर एवं आईएमए की टीमों के मध्य खेला गया। एनआईटी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने निर्धारित ओवर में एनआईटी रायपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर 113 रन बनाए।

एनआईटी रायपुर की ओर से वेदप्रकाश ने शानदार बैटिंग करते हुए सर्वाधिक 48 रन बनाए जिसमें 3 चौके एवं 1 आसमानी छक्का शामिल था। इसके जवाब में आईएमए की टीम ने 6 विकेट खोकर मात्र 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार एनआईटी रायपुर की टीम ने 40 रनो से मैच जीता।

अपने बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए एनआईटी रायपुर के वेदप्रकाश मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर द्वारा वेदप्रकाश को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर आदित्य दुबे एवं रोहित सांगवान थे।

द्वितीय मैच एनआईपीएम एवं आईआईटी बीएचयू की टीमों के मध्य खेला गया। ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बन्छोर द्वारा दोनों टीमों के बीच टॉस कराया गया। एनआईपीएम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

अपने निर्धारित 12 ओवर में आईआईटी बीएचयू की टीम ने 6 विकेट खोकर 97 रन बनाए। आईआईटी बीएचयू के सलामी बल्लेबाज संदीप ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 35 रन बनाए, जिसमें 03 छक्के शामिल थे।

अंकुर ने 31 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में एनआईपीएम ने 4 विकेट खोकर मात्र 86 रन ही बना सकी। इस प्रकार आईआईटी बीएचयू की टीम ने 11 रनो से मैच जीता। आईआईटी बीएचयू की ओर से अंकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 02 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इस मैच में अंकुर मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच के को-आडिनेटर ए एम पाण्डेय एवं सोमेश द्विवेदी थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: पॉवर हाउस के सोना कारोबारी की चलती कार में लगी आग, मुर्गा चौक पर 2 लोगों की बची जान
Next: Durgapur Steel Plant: आवास लाइसेंस और टाउनशिप पर 16 जनवरी को सीजीएम का घेराव

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.