Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: पॉवर हाउस के सोना कारोबारी की चलती कार में लगी आग, मुर्गा चौक पर 2 लोगों की बची जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Breaking News: पॉवर हाउस के सोना कारोबारी की चलती कार में लगी आग, मुर्गा चौक पर 2 लोगों की बची जान

Azmat ali 14/01/2026 (Last updated: 14/01/2026) 1 minute read
Breaking News Power House Jewellers Moving Car Catches Fire at Murga Chowk 2 People Survive

समय पर कार से उतरने की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। सोना कारोबारी और उनके साथी गाड़ी में फंस सकते थे।

  • इस घटना ने एक बार फिर चलती गाड़ियों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। घर से पॉवर हाउस स्थित अपनी दुकान जा रहे सोना कारोबारी की चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार सवार समय रहते वाहन से उतर गए, अन्यथा दो लोगों की जान बचाना मुश्किल हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग आदर्श नगर निवासी एस कुमार सोनी की पॉवर हाउस में ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। संचालक एस. कुमार सोनी अपनी क्रेटा कार (क्रमांक CG 07 BY 4510) से दुकान आ रहे थे।

मुर्गा चौक को पार करते हुए फ्लाइओवर के समीप पहुंचे ही थे कि रास्ते में कार से अचानक धुआं निकलने लगा। सोनी ने तुरंत गाड़ी रोकी और अपने सहयोगी के साथ कार से बाहर निकल गए। उतरते ही आग भड़क उठी और गाड़ी ऑटोमैटिक लॉक हो गई।

आग इतनी भीषण थी कि कार के दोनों टायर फट गए और सनरूफ तक जल गया। आसपास मौजूद लोगों से मदद और पानी मांगा गया। लेकिन कोई सामने नहीं आया। घटना की सूचना तत्काल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।बीएसपी के फायर ब्रिगेड मुख्यालय से नजदीकी होने की वजह से पूरी गाड़ी स्वाहा होने से बच गई। थोड़ी देर और होती तो गाड़ी के सिर्फ अवशेष ही बचे मिलते।

बताया जा रहा है कि यह कार महज 25 दिन पहले ही शोरूम से सर्विसिंग से लाई गई है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर चलती गाड़ियों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है। समय पर कार से उतरने की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: बीएमएस से अलग होकर बना भिलाई कर्मचारी यूनियन, पहला बर्थ-डे है खास, ये तैयारी
Next: NIT Raipur ने आईएमए को 40 रन और IIT BHU ने NIPM को 11 रन से हराया

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.