- बीएसएल प्रबंधन का जवाब वित्त वर्ष 2026-27 में शुरू करेंगे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट से खास खबर है। सेक्टर 3 रिक्रिएशन क्लब के अनुरक्षण में करोड़ों रपुए खर्च होने के बाद भी कर्मचारियों के लिए शुरू नही करने पर बीएकेएस ने कई बार प्रबंधन से पत्राचार किया।
आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी।। लेकिन प्रबंधन पर कुछ फर्क नहीं पड़ने पर अंत में विवश होकर बीएकेएस अध्यक्ष हरिओम कुमार को प्रधानमंत्री कार्यालय को क्लब को सुचारू रूप से शुरु करने के लिए शिकायत करना पड़ा, जिसके जवाब में बोकारो इस्पात प्रबंधन ने प्रधानमंत्री कार्यालय को जानकारी दिया है कि वित्त वर्ष 2026-27 (अप्रैल 26 से मार्च 27 के बीच) से क्लब को सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
यूनियन का कहना है कि यह एक प्रकार से हजारों बीएसएल कर्मचारियों की एक मानसिक जीत है, जो जिद्दी प्रबंधन को क्लब को शुरू करने हेतु सहमति देना पड़ा। गौरतलब है 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपए के खर्च से 16.09.2023 को बोकारो 3 क्लब का अनुरुक्षण किया गया था। जिसके बाद तब से अभी तक क्लब बंद अवस्था में है।
क्लब में अभी तक फर्निचर, इनडोर गेम, जिम, योगा सेंटर, क्लब के बाहर बाउंड्री, ग्राउण्ड, लाइट, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी, पेवर ब्लॉक आदि नहीं सुधारा गया है। कैफेटेरिया/कैंटीन का भी प्रबंध नहीं किया गया है। अब बीएसएल प्रबंधन के पास ढाई माह का समय है, जिसके तहत सभी धरातल का कार्य पूरा कर क्लब को आम कर्मचारियों के लिए खोला जा सके।
प्रबंधन नहीं सुनेगा तो प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाना होगा…
अब बीएसएल, सेल कारपोरेट के जिम्मेदार अधिकारी हमारी यूनियन तथा कर्मचारियों की जायज मांगों का निराकरण समय पर नही करेंगे तो हम भी मजबूर होकर प्रत्येक मामला प्रधानमंत्री कार्यालय तथा कोर्ट में ले जाएंगे। जिसकी सभी जिम्मेदारी बीएसएल तथा सेल प्रबंधन की होगी। बाहरी तथा गैरनिर्वाचित नेताओं के समर्थन के दम पर कर्मचारियों के शोषण का दौर समाप्त हो गया है।
हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो











