- शानदार गेंदबाजी के लिए जीईसी बिलासपुर के अभिलाष सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एससी एंड सीए के संयुक्त तत्वावधान में डायरेक्टर इंचार्ज ट्राफी इंटर एलुमनी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच रोमांचक हो गए हैं।
सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार शाम प्रथम मैच सीआईसीए एवं आईआईई की टीमों के मध्य खेला गया। ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा द्वारा दोनों टीमो के मध्य टॉस कराया गया। आईआईई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 11.5 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर आईआईई की टीम 47 रन ही बना सकी।
सीआईसीए की ओर से कपिल नायडू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बहुमूल्य विकेट लिए। इसके जवाब में सीआईसीए की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट खोए अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इस प्रकार सीआईसीए की टीम ने 10 विकेट से मैच जीता। अपने बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सीआईसीए के कपिल नायडू मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी जोनल प्रतिनिधि अशोक नायक द्वारा कपिल नायडू को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर अशोक नायक एवं विकास सिन्हा थे।
द्वितीय मैच जीईसी बिलासपुर एवं आरजीपीवी की टीमों के मध्य खेला गया। ओए-जोनल प्रतिनिधि मिलिंद बंसोड़ द्वारा दोनों टीमो के मध्य टॉस कराया गया। आरजीपीवी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अपने निर्धारित 12 ओवर में आरजीपीवी की टीम ने 7 विकेट खोकर 74 रन बनाए। आरजीपीवी के अभिलाष सिंह शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 15 रन देकर 02 महत्वूपर्ण विकेट लिए। इसके जवाब में जीईसी बिलासपुर ने मात्र 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए। इस प्रकार जीईसी बिलासपुर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता। जीईसी बिलासपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए।
इस मैच में अपने शानदार गेंदबाजी के लिए जीईसी बिलासपुर के अभिलाष सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। मैन आफ द मैच की ट्राफी जोनल प्रतिनिधि मिलिंद बंसोड़ द्वारा अभिलाष सिंह को प्रदान किया गया। इस मैच के को-आडिनेटर मिलिंद बंसोड़ एवं एस के नगाले थे।
इन मैचों के एम्पायर आनंद करालकर एवं जयप्रकाश आर्या, संदीप वर्मा, अमित हरपाल तथा स्कोरर विनोद देवघरे एवं परितेश राव थे तथा कमेंट्रेटर अभय मोहरिल व पिच क्यूरेटर एवं ग्राउंड कोआर्डिनेटर आजाद अहमद रहे।











