Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 12 फरवरी हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट में जनसंपर्क अभियान, बकाया एरियर पर गुस्से में कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

12 फरवरी हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट में जनसंपर्क अभियान, बकाया एरियर पर गुस्से में कर्मचारी

Azmat ali 15/01/2026 1 minute read
12 February Strike CITU Launches Public Relations Campaign at Bokaro Steel Plant Workers Angry Over Pending Arrears

कर्मचारियों को अपना कमाया 39 महीने का एरियर अभी तक नहीं मिला। मजदूरों को अधिकारियों के समान छूट्टियां नहीं मिलती।

  • पूंजीवादी संकट के दौर से गुजर रही है दुनिया-सीटू।
  • मजदूरों के अस्तित्व की लड़ाई है 12 फरवरी की हड़ताल।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। केंद्र सरकार और सेल की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल होने जा रही है। सेल बोकारो स्टील प्लांट में भी हड़ताल की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सीटू ने विभागवार दौरा तेज किया है।

15 जनवरी को आगामी 12 फरवरी की आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में विभागीय जन संपर्क अभियान को तेज करते हुए इस्पात मजदूर मोर्चा के नेतृत्वकारी के सदस्य सिंटर प्लांट पहुंचे। मौके पर उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए युनियन के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि आज पूरी देश और दुनिया पूंजीवादी संकट के दौर से गुजर रही है।

उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण की नीतियों के कारण रोजगार के अवसर घट रहे हैं और आम जनता की हालत बद से बद्तर होते जा रही है। वर्तमान भाजपा की सरकार ने 44 श्रम कानूनों को मात्र 4 श्रम संहिता में बदल दिया है, जिससे मजदूरों के काम के घंटे व उनका सामाजिक सुरक्षा कवच खतरे में पड़ गया है।

ठीक उसी तरह किसानों के लिए तीन काला कृषि कानून लाकर उन्हें खेतों से बेदखल किया जा रहा है। सांप्रदायिक कारपोरेट गठजोड़ से बनी केंद्र सरकार देश की लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रही है। आदिवासी, दलित व अल्पसंख्यको को हासिए में धकेल दिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज एक एक करके सामुहिक सौदेबाजी करने की व्यवस्था को दरकिनार करके मालिक पक्षीय निर्णय लिया जा रहा है। मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग को चार साल बितने के बाद भी एग्रीमेंट नहीं बन पाया है।एनजेसीएस के फूल बेंच की बैठक तक सेंट्रल सीएलसी के कहने के बावजूद नहीं हो रही है जिसमें यह कहा गया था कि ढाई महीने के अंदर सभी तरह के विसंगतियों को दूर कर लेना है।

आज मजदूरों में काफी आक्रोश है। उन्हें अपना कमाया हुआ 39 महीने का एरियर अभी तक नहीं मिला है। मजदूरों को अधिकारियों के समान छूट्टियां नहीं मिलती है। डिप्लोमा किए हुए मजदूरों को पहले की तरह एस सिक्स में बहाली नहीं होती है। उन्हें आज एस थ्री में लिया जाता है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है।

ठेका मजदूरों की हालत और खराब है। सही सही मजदरी मांगने पर गेट के बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। विभागीय दौरा कार्यक्रम में देव कुमार,आर आर पन्ना, जमील अख्तर, कुंदन कुमार,मथुर गोप,सुरेश साव, जीतू रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ में चल रहे थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal News: कोयला मंत्रालय और दामोदर घाटी निगम के बीच समझौता, 3 Commercial Coal Blocks प्रोजेक्ट से 66,248 रोजगार की उम्मीद
Next: BREAKING NEWS: सेल इस्को स्टील प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.