Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BREAKING NEWS: सेल इस्को स्टील प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BREAKING NEWS: सेल इस्को स्टील प्लांट में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी

Azmat ali 15/01/2026 (Last updated: 15/01/2026) 1 minute read
BREAKING NEWS Suspicious Death at SAIL IISCO Steel Plant Family to Get Compassionate Job (1)

आइएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मृतक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। नियम के तहत रोजगार मिलेगा।

  • कोक ओवन एरिया में संविदा मजदूर का शव मिलने से हड़कंप।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। BREAKING NEWS: सेल (SAIL) के इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर में गुरुवार शाम एक संविदा कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे संयंत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बलराम बौरी के रूप में हुई है, जो ठेकेदार मदन जायस

ल के अधीन सीडीसीपी मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग (कोक ओवन बैटरी नंबर-11) में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि कोक की बाल्टी नीचे उतारने के दौरान एक संविदा कर्मचारी कोक शमन (क्वेंचिंग) कार के ट्रैक की चपेट में आ गया। इसके बाद संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई।

यह मामला हादसा है या आत्महत्या, इस पर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के तुरंत बाद सीआईएसएफ ने पूरे एरिया को सील कर दिया। प्लांट के सभी गेटों पर सीआईएसएफ को अलर्ट कर दिया गया ताकि कोई भी व्यक्ति बाहर न जा सके। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक पूरे क्षेत्र में कड़ी सतर्कता बरती गई।

फिलहाल, पुलिस और प्रबंधन की संयुक्त जांच का इंतजार किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह दर्दनाक घटना लापरवाही, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई।

इधर-आइएसपी प्रबंधन की ओर से एक आदेश जारी किया गया,जिसमें स्पष्ट किया गया है कि मृतक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। जांच-पड़ताल और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते ही आश्रित परिवार को नौकरी दी जाएगी। मृतक बलराम का शरीर टुकड़ों में पाया गया है। अनुकंपा के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 फरवरी हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट में जनसंपर्क अभियान, बकाया एरियर पर गुस्से में कर्मचारी
Next: SAIL ISP: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के 4 अधिकारियों को IOA परिवार ने दी विदाई

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.