Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में ठेकेदारों की लूट का पर्दाफाश: हितेश भाई पटेल और सीबी पटेल फर्म पर नकेल, ठेका सस्पेंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में ठेकेदारों की लूट का पर्दाफाश: हितेश भाई पटेल और सीबी पटेल फर्म पर नकेल, ठेका सस्पेंड

Azmat ali 20/01/2026 1 minute read
Contractor Loot at Bhilai Steel Plant Exposed Action Taken Against Hitesh Bhai Patel and CB Patel Firms Contract Suspended

भुगतान प्रमाण के नाम पर फर्जी/गढ़े हुए दस्तावेज, बोनस और रिट्रेंचमेंट लाभों का पालन नहीं, बोनस भुगतान का प्रमाण उपलब्ध नहीं।

  • फर्जी दस्तावेज और मजदूरों के हक पर डाका।
  • भिलाई स्टील प्लांट ने 10 ठेकेदारों को सस्पेंड किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में लंबे समय से चल रही ठेकेदारों की धांधली और भ्रष्टाचार अब खुलकर सामने आ गया है। इस कार्रवाई में दो बड़े ठेकेदारों हितेश पटेल पर अब नकेल कसनी शुरू हो गई है।  सीबी पटेल फर्म पर भी कार्रवाई की गई है।

दोनों फर्म एक ही परिवार की है। जांच में सामने आया है कि इन ठेकेदारों ने अलग-अलग विभागों में फर्जी दस्तावेज, न्यूनतम वेतन, बोनस और रिट्रेंचमेंट लाभों के भुगतान में गंभीर अनियमितताएं कीं।

बीएसपी प्रबंधन ने सख्त कदम उठाते हुए 10 ठेकेदारों के 21 जॉब को चिन्हित कर सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई आगे चलकर बैन (ब्लैकलिस्ट) तक पहुंच सकती है। इन ठेकेदारों में सीबी पटेल और हितेश पटेल फर्म के पास सबसे ज्यादा जॉब हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 35 ठेकेदार बैन, 21 सस्पेंड, फर्जीवाड़ा, धांधली, शोषण का दाग, पढ़ें सबके नाम

फर्जी दस्तावेज और मजदूरों के हक पर डाका

बीएसपी प्रबंधन की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कई मामलों में एनडीसी/एसडीसी के नाम पर भुगतान के फर्जी प्रमाण, चेकों की जालसाजी व गलत प्रस्तुति, तथा बोनस भुगतान का कोई ठोस प्रमाण नहीं दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि मजदूरों के अधिकारों का खुला उल्लंघन किया गया।

कड़ी कार्रवाई के संकेत

बीएसपी प्रबंधन की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि ठेकेदारों की लूट और मजदूरों के शोषण को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सस्पेंशन के बाद अगला कदम स्थायी बैन का हो सकता है।
भिलाई स्टील प्लांट में हुई इस कार्रवाई से न सिर्फ ठेकेदारों में हड़कंप मचा है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि सेल प्रबंधन अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: कॉरपोरेट ऑफिस, BSP, BSL, RSP, IISCO के ये हैं भ्रष्ट ठेकेदार, अब ब्लैक लिस्टेड, पढ़ें नाम

गंभीर आरोप, पढ़ें कहां-कहां लूट मची, कितनी अवधि के लिए सस्पेंड

ठेकेदार: M/s Hitesh Bhai Patel

रेल मिल-RSM विभाग

एनडीसी में भुगतान प्रमाण के नाम पर फर्जी/गढ़े हुए दस्तावेज
बोनस और रिट्रेंचमेंट लाभों का पालन नहीं
बोनस भुगतान का प्रमाण उपलब्ध नहीं
अवधि: 02.08.2025 से 01.02.2026

ये खबर भी पढ़ें: 7 लाख 80 हजार पीएसयू कर्मचारियों के लिए पे रिवीजन कमेटी करें गठित, वादा निभाए केंद्र सरकार

यूनिवर्सल रेल मिल-URM

एनडीसी में भुगतान प्रमाण के लिए फर्जी दस्तावेज
बोनस व रिट्रेंचमेंट लाभों का उल्लंघन
अवधि: 04.08.2025 से 03.02.2026
ब्लास्ट फर्नेस: BF विभाग
बोनस भुगतान का कोई प्रमाण नहीं
भुगतान स्थापित नहीं
अवधि: 11.08.2025 से 10.02.2026

स्टील मेल्टिंग शॉप: SMS-III

न्यूनतम वेतन, बोनस व AWA का उल्लंघन
एसडीसी में भुगतान प्रमाण के नाम पर फर्जी दस्तावेज
चेकों की जालसाजी और गलत प्रस्तुति
अवधि: 13.08.2025 से 12.02.2026

ये खबर भी पढ़ें: BSP SC-ST Employees Association: सदस्यों की सदस्यता राशि वेतन से काटने की मांग, पढ़ें डिटेल

T&D विभाग

बोनस भुगतान के लिए फर्जी दस्तावेज
न्यूनतम वेतन, बोनस व AWA का उल्लंघन
एसडीसी में फर्जी भुगतान प्रमाण
चेकों की जालसाजी
अवधि: 22.08.2025 से 21.02.2026

Forge & Steel Structural Shop

बोनस भुगतान का प्रमाण नहीं
भुगतान स्थापित नहीं
अवधि: 31.08.2025 से 28.02.2026
CED विभाग
बोनस भुगतान का कोई प्रमाण नहीं
भुगतान स्थापित नहीं
अवधि: 25.10.2025 से 24.04.2026

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो रशियन क्लब ‘मंगलम’ में अब कीजिए शादी-पार्टी और इवेंट, पढ़ें कमरे-हॉल का रेट, बुकिंग की शर्तें

अब पढ़िए सीबी पटेल की धांधली भी उजागर

ठेकेदार: M/s C.B. Patel
URM विभाग
न्यूनतम वेतन, बोनस व AWA का उल्लंघन
एसडीसी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज
चेकों की जालसाजी व गलत प्रस्तुति
बोनस भुगतान का प्रमाण नहीं
अवधि: 04.08.2025 से 03.02.2026

Reclamation Shop
न्यूनतम वेतन, बोनस व AWA का उल्लंघन
एसडीसी व एनडीसी में फर्जी भुगतान दस्तावेज
बोनस व रिट्रेंचमेंट लाभों का पालन नहीं
अवधि: 16.08.2025 से 15.02.2026

CO & CCD विभाग
बोनस भुगतान का कोई प्रमाण नहीं
न्यूनतम वेतन व AWA का उल्लंघन
फॉर्म-बी में भुगतान प्रमाण के नाम पर फर्जी दस्तावेज
अवधि: 09.09.2025 से 08.03.2026

SP-II विभाग
एनडीसी में भुगतान प्रमाण के नाम पर फर्जी दस्तावेज
बोनस व रिट्रेंचमेंट लाभों का उल्लंघन
अवधि: 21.08.2025 से 20.02.2026

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के 35 ठेकेदार बैन, 21 सस्पेंड, फर्जीवाड़ा, धांधली, शोषण का दाग, पढ़ें सबके नाम
Next: BIG NEWS: बीएसपी ला रहा 5900 करोड़ का यूनिवर्सल रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, धुआंधार 4000 पेड़ों की कटाई

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.