Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Foundation Day पर राउरकेला हाफ मैराथन, स्टील सिटी तैयार, धावकों का उमड़ेगा सैलाब, आप भी आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Foundation Day पर राउरकेला हाफ मैराथन, स्टील सिटी तैयार, धावकों का उमड़ेगा सैलाब, आप भी आइए

Azmat ali 23/01/2026 (Last updated: 23/01/2026) 1 minute read
Rourkela Half Marathon on SAIL Foundation Day Steel City to Witness a Surge of Runners

सेल फाउंडेशन डे पर इस्पात स्टेडियम सेक्टर-6 से शुरू होगा। प्रतिभागियों को सुबह 5.30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।

  • एआईएमएस (AIMS) से प्रमाणित इस मैराथन के लिए कुल 5859 धावकों ने पंजीकरण कराया है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील सिटी राउरकेला 24 जनवरी को एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा आयोजित पहली राउरकेला हाफ मैराथन में देशभर से जबरदस्त सहभागिता देखने को मिलेगी। इस मेगा स्पोर्टिंग इवेंट में अन्य राज्यों से 1251 राष्ट्रीय स्तर के धावक, जिनमें 89 महिला धावक शामिल हैं, राउरकेला पहुंच रहे।

एआईएमएस (AIMS) से प्रमाणित इस मैराथन के लिए कुल 5859 धावकों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन सेल फाउंडेशन डे के अवसर पर इस्पात स्टेडियम, सेक्टर-6 से शुरू होगा। प्रतिभागियों को सुबह 5.30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वार्म-अप के बाद पहली श्रेणी की दौड़ को सुबह 6.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
इस मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 21.1 किमी, 10 किमी, 5 किमी (विभिन्न आयु वर्गों में) तथा दिव्यांगजनों के लिए 2 किमी।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 21.1 किमी हाफ मैराथन में 924 पुरुष और 110 महिलाएं पंजीकृत हैं। 10 किमी दौड़ में 1235 पुरुष और 237 महिलाएं हिस्सा लेंगी। वहीं 5 किमी दौड़ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसमें 874 पुरुष, 281 महिलाएं, 18 वर्ष से कम आयु के 1245 लड़के और 884 लड़कियां पंजीकृत हैं।

दिव्यांगजनों की 2 किमी ओपन कैटेगरी में 54 पुरुष और 15 महिलाएं दौड़ में शामिल होंगी। राउरकेला हाफ मैराथन–2026 को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, सहनशक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

रिकॉर्ड पंजीकरण और जनभागीदारी के साथ यह आयोजन न सिर्फ राउरकेला को बड़े खेल आयोजनों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, बल्कि भविष्य में इसे एक वार्षिक और ऐतिहासिक खेल महोत्सव के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आर-पार की लड़ाई है 12 फरवरी की हड़ताल, वेतन समझौता पूर्ण कराने संघर्ष करना होगा तेज
Next: BOKARO STEEL PLANT: संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को एकदिवसीय हड़ताल का नोटिस सौंपा

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.