Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी यूआरएम को मिली नई सौगात, जीएम इंचार्ज विशाल गुप्ता की मेहनत लाई रंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी यूआरएम को मिली नई सौगात, जीएम इंचार्ज विशाल गुप्ता की मेहनत लाई रंग

Azmat ali 26/01/2026 1 minute read
BSP URM Gets a New Gift GM in-Charge Vishal Gupta Inaugurated it

नवीन फाउंटेन एवं सुसज्जित प्रवेश मार्ग यूआरएम परिसर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण प्रदान करेगा।

  • यूआरएम मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उसे विभाग को समर्पित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर तिरंगा ध्वजारोहण के बाद बीएसपी यूआरएम को एक नई सौगात मिली। प्रमुख विशाल गुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (GM I/c URM) के कर-कमलों द्वारा नवीन फाउंटेन का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यूआरएम मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार पर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उसे विभाग को समर्पित किया गया। इस कार्य से विभाग के प्रवेश मार्ग की सुंदरता, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन में सराहनीय सुधार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि यूआरएम द्वारा इन-हाउस संसाधनों के माध्यम से विभागीय सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य स्वयं किया जा रहा है, जो कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण (Beautification of Workplace) की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों की पहचान कर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य GM I/c (URM) विशाल गुप्ता के प्रेरक नेतृत्व में निरंतर प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त, यूआरएम द्वारा कार्यस्थल पर प्रकाश व्यवस्था (Illumination) में सुधार के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप विभिन्न क्षेत्रों में रोशनी की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे कार्य-सुरक्षा एवं कार्य वातावरण दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष द्वारा फाउंटेन एवं पेवर ब्लॉक कार्य में विशेष योगदान देने वाले कर्मचारियों एवं श्रमिकों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कर्मचारियों के परिश्रम, समर्पण एवं टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित कार्यबल के कारण ही विभाग निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

नवीन फाउंटेन एवं सुसज्जित प्रवेश मार्ग यूआरएम परिसर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिए एक आकर्षक एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Republic Day 2026: छुट्टी के दिन भी खुला है मैत्रीबाग जू, पर्यटकों का उमड़ा रेला, आप भी आइए
Next: Durgapur Steel Plant: तिरंगे के साये में उत्पादन-उत्पादकता और सेफ्टी का पैगाम, देशभक्ति जज्बे को सलामी

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.