Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो Russian क्लब का किराया कर्मचारियों के लिए कीजिए आधा, BAKS ने की वकालत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो Russian क्लब का किराया कर्मचारियों के लिए कीजिए आधा, BAKS ने की वकालत

Azmat ali 27/01/2026 1 minute read
Demand to Halve Bokaro Russian Club Rent For Employees BAKS (1)

Bokaro Steel Plant: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ बोला-बोकारो अधिकारियों के बराबर किराया को वहन नहीं कर सकते हैं कर्मचारी।

  • मंगलम भवन का किराया कर्मचारी-अधिकारी के वेतन के अनुपात से तय की जानी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर मांग किया है कि मंगलम भवन के किराए को नॉन एक्स कर्मचारियों के लिए आधा किया जाए।
बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा रशियन क्लब को संवारकर मंगलम भवन के रुप में नगर वासियों के लिए खोला गया है। साथ ही मंगलम भवन को किराया पर देने हेतु सर्कुलर भी जारी किया गया है।

बोकारो इस्पात संयंत्र में नियमित कार्मिकों का दो वेतनभोगी वर्ग है। पहला वर्ग अधिकारी तथा दूसरा गैर कार्यपालक कर्मचारियों का वर्ग है। अधिकारी और कर्मचारी वर्ग के औसतन वेतन का अनुपात 2.5:1 है। अर्थात अधिकारी वर्ग का औसत वेतन कर्मचारियों से ढाई गुणा अधिक है।

यूनियन का कहना है कि बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा Russian क्लब को मंगलम भवन के रुप में शुरू करना एक अच्छा कदम है। परंतु उसकी बुकिंग की दर अधिकारी तथा कर्मचारी के लिए एक समान रखना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। चाहे वह अधिकारी-कर्मचारी के बीच आर्थिक समानता से तुलना हो, व्यवसायिक नीति से तुलना हो या अन्य आधार से तुलना हो।

वहीं, बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा अभी तक गैर कार्यपालक कर्मचारियों के मांगलिक कार्यों के लिए न तो कोई विशेष भवन बनाया गया है तथा न ही उसके लिए इरादा भी व्यक्त किया जा रहा है।

यूनियन ने दिया मंगलम भवन की नई दरों का प्रस्ताव

मद: कर्मचारी वर्ग के लिए दर
कमरा: ₹750 प्रतिदिन
ऑडिटोरियम हॉल (एसी युक्त):₹50000
खुला क्षेत्र (कमरे के साथ पश्चिम साईड): ₹22500
खुला क्षेत्र (कमरे के साथ दक्षिण साईड) : ₹17500
संयुक्त बुकिंग (ऑडिटोरियम+खुला क्षेत्र+कमरा) : ₹75000

यूनियन का कहना है कि प्रस्ताविक किराया दर पूर्णतः सही है, जो बीएसएल गैर कार्यपालक कर्मचारियों को मिल रहे वेतन के मुकाबले उचित भी है। इस प्रस्ताव को लागू करने से यूनियन को पूर्ण भरोसा है कि मंगलम भवन साल भर बुक रहेगा, जो कि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा होगा।

किराया कर्मचारी-अधिकारी के वेतन के अनुपात से हो तय

बीएसएल कर्मचारियों के जेब से पैसा निकलवाने में बीएसएल प्रबंधन एक समान व्यवहार करती है, जबकि वेज रीविजन, एरियर तथा बोनस के समय सेल तथा बीएसएल प्रबंधन के लिए अधिकारी तथा कर्मचारी अलग अलग वर्ग हो जाते है। मंगलम भवन का किराया कर्मचारी-अधिकारी के वेतन के अनुपात से तय की जानी चाहिए।

हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP DIC Cricket Tournament: घातक गेंदबाज़ी से ढहा UPTU का किला, महज 29 रन पर ऑल आउट, NIT रायपुर सेमीफाइनल में
Next: Durgapur Steel Plant: इंटक ने दिया 24 घंटे की हड़ताल का नोटिस, 12 फरवरी को कामकाज ठप करने की चेतावनी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.