Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: डीआइसी के हाथों 107 कर्मचारी-अधिकारी, CISF-सिक्योरिटी जवानों को मिला ये गिफ्ट, BGH में नई सौगात भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: डीआइसी के हाथों 107 कर्मचारी-अधिकारी, CISF-सिक्योरिटी जवानों को मिला ये गिफ्ट, BGH में नई सौगात भी

Azmat ali 27/01/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant 107 Employees and Officers CISF and Security Personnel Received this Gift from DIC New Facilities also in BGH

बीजीएच में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पीआरपी मशीन, ब्लड बैंक, मरीज़ सूचना केंद्र, सुरभि रिटेल शॉप का उद्घाटन किया गया।

  • बीएसएल में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। निदेशक प्रभारी ने सीआइएसएफ, बीएसएल के सुरक्षा विभाग के 55 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बीएसएल के 22 कर्मियों को निदेशक प्रभारी फॉर बेस्ट शिफ्ट इंचार्ज, 3 कर्मियों को अम्बेडकर अवार्ड और 27 कर्मियों को बेस्ट सजेशन अवार्ड से सम्मानित किया।

मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, महिला समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) नीति मित्तल सहित अधिशासी निदेशक(मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (एमएम) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीबी करुणामय, संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी, बीएसएल द्वारा संचालित ज्ञान ज्योति योजना के तहत अध्यनरत बिरहोर बच्चे, अन्य गणमान्य अतिथि तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने स्टेडियम में राष्ट्र ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान उनके साथ उप महानिरीक्षक (सीआइएसएफ) नीति मित्तल भी उपस्थित रहीं। परेड में सीआइएसएफ एवं बीएसएल सुरक्षा विभाग के जवान, सीआइएसएफ के अग्निशमन सेवाएं की टुकडी़ तथा एनसीसी कैडेट्स शामिल थे।

अपने संबोधन में प्रिय रंजन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सामूहिक प्रयास द्वारा एक बेहतर एवं उज्जवल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया. उन्होंने पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान बीएसएल की विशिष्ट उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, साथ ही भावी योजनाओं का उल्लेख किया।

डीएवी इस्पात विद्यालय-8बी, कैराली स्कूल सेक्टर-04 , जीजीपीएस चास, चिन्मय विद्यालय तथा सीआइएसएफ के द्वारा संचालित संरक्षिका के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में सीआइएसएफ के जवानों का फायर फाइटिंग ड्रिल एवं डॉग शो की आकर्षक प्रस्तुति पेश की गई।

मुख्य समारोह के पश्चात निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा बीजीएच में आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ऑपरेशन टेबल रिजिड ब्रोन्कोस्कोप, पीआरपी मशीन (एनेस्थेसिया), जेल तकनीक मशीन (ब्लड बैंक), मरीज़ सूचना केंद्र तथा सुरभि रिटेल शॉप का उद्घाटन किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला समिति अध्यक्ष शुभम रंजन ने स्वावलम्बन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा बीजीएच में मरीजों के बीच फल वितरण भी किया। इस अवसर पर समिति की अन्य सदस्य भी मौजूद थीं। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा विभाग में तथा बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भी एसोसिएशन कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कल्याण कॉलेज में बताई तंत्र में गण की महत्ता और समझाया संविधान का पाठ
Next: Rourkela Steel Plant: CISF जवानों संग कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट, जवाहर और RSP गौरव पुरस्कार

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.