Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज में बताई तंत्र में गण की महत्ता और समझाया संविधान का पाठ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कल्याण कॉलेज में बताई तंत्र में गण की महत्ता और समझाया संविधान का पाठ

Azmat ali 27/01/2026 1 minute read
Republic Day celebrated with great enthusiasm in Kalyan College

देश के अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बने रहने, निस्वार्थ भाव से सकारात्मक, सामुदायिक विकास करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

  • कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोकतांत्रिक देश भारत में गण या हरेक व्यक्ति की महत्ता बताई गई। साथ ही संविधान का पाठ भी पढ़ाया गया।

कल्याण कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस ऊर्जा, उल्लास, उत्साह, उमंग और बड़े आनंद के साथ मनाया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने भारत के गणतंत्र होने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर वंदे मातरम का गायन भी किया गया।

प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा के द्वारा एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवियों को हमेशा भारत की एकता को कायम रखने, देश के अनुशासित व उत्तरदायी नागरिक बने रहने, निस्वार्थ भाव से सकारात्मक, सामुदायिक विकास करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

कॉरपोरल किरण चंद्राकर और कॉरपोरल दिव्यानी के द्वारा “मेरा देश मेरा मुल्क मेरा ये वतन” गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में एनसीसी गीत और एनएसएस लक्ष्य गीत को कैडेट्स ने गाया और उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह, विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डॉ.गुणवंत चंद्रौल, शिक्षा संकाय की प्राध्यापक डॉ.कविता वर्मा, डॉ.छाया सोनपिपरे, हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ.फिरोजा जाफर अली, डॉ.अंजन कुमार, अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक डॉ.अरुणा चौबे, वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ.रवीश सोनी, अमित अग्रवाल, योगेश रामटेके, खोमेश सिन्हा, गजेंद्र, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ.एम.पी.गोस्वामी, रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ.नरेश देशमुख। एनसीसी बॉयज डिवीजन के प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ.हरीश कश्यप, एनसीसी गर्ल्स डिविजन की प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ.के. नागमणि, एनएसएस प्रभारी डॉ.अनिर्बन चौधरी सहित अधिकारी, कर्मचारी, बीएड प्रशिक्षणार्थी, शोधार्थी, विद्यार्थी व अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: इंटक ने दिया 24 घंटे की हड़ताल का नोटिस, 12 फरवरी को कामकाज ठप करने की चेतावनी
Next: Bokaro Steel Plant: डीआइसी के हाथों 107 कर्मचारी-अधिकारी, CISF-सिक्योरिटी जवानों को मिला ये गिफ्ट, BGH में नई सौगात भी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.