Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ

Azmat ali 27/01/2026 (Last updated: 27/01/2026) 1 minute read
SC-ST Employees and Officers of Bhilai Steel Plant Recited the Preamble of the Constitution (1)

ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

  • डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान एवं कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल, सेक्टर-6 में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल टंडन, महाप्रबंधक ऊर्जा प्रबंधन विभाग एवं मुख्य सलाहकार रहे। उन्होंने ज्ञान के प्रतीक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन के अथक प्रयास से तैयार किया गया भारतीय संविधान लागू हुआ। भारतीय संविधान न केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को, बल्कि देश के समस्त नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं राजनीतिक समानता और स्वतंत्रता प्रदान करता है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी कराया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि भारतीय संविधान बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। अत्यंत विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने धैर्य, विश्वास, संतुलन और विलक्षण ज्ञान के साथ संविधान का निर्माण किया, जिसकी प्रशंसा आज पूरे विश्व में की जाती है।

विशिष्ट अतिथि जयंती प्रसाद ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में हो रहे अत्याचारों का विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। वहीं विशेष अतिथि एस. बी. रामटेके ने कहा कि संविधान के लागू होने से भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न गणराज्य बना और विकास के मार्ग पर अग्रसर हुआ।

इस अवसर पर बीएसपी के महाप्रबंधक अजय गजघाटे, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बहादुर जैयसवारा, चेतन लाल राणा, सीमा रात्रे एवं गोदावरी व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात डॉ. अंबेडकर खेल एवं सांस्कृतिक परिसर में स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सेक्टर-5 में प्रस्तावित डॉ. अंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय निर्माण स्थल पर अतिथियों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

समारोह को सफल बनाने में संत शिरोमणि गुरु रविदास समाज संघ, तथागत म्यूजिकल ग्रुप, तथागत समाज कल्याण समिति, स्वयं सारथी बहुउद्देश्य समिति सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज एवं वेद प्रकाश सूर्यवंशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कुजलाल ठाकुर, उत्तम मंडावी, यशवंत नेताम, उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्रा तथा कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र भारती, हेमंत भुआर्य एवं धनंजय मेश्राम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने प्रस्तुत किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: CISF जवानों संग कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट, जवाहर और RSP गौरव पुरस्कार
Next: श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग अध्यक्ष मनीष पांडेय ने बच्चों संग मनाया गणतंत्र दिवस

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.