Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बारामती में विमान क्रैश, डिप्टी सीएम अजित दादा पवार संग 5 की मौत, रो रहा महाराष्ट्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बारामती में विमान क्रैश, डिप्टी सीएम अजित दादा पवार संग 5 की मौत, रो रहा महाराष्ट्र

Azmat ali 28/01/2026 (Last updated: 28/01/2026) 1 minute read
Plane Crashes in Baramati, Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar and five others Die NCP Mourns

पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। घटनास्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़।

  • मुंबई से बारामती के लिए विमान उड़ा था। एनसीपी के नेताओं की आंखों में छलके आंसू।

सूचनाजी न्यूज, मुंबई। विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। विमान में 5 लोग सवार थे। विमान में उनके अलावा सुरक्षा कर्मी, सलाहकार, पायलट, को-पायलट की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बारामती में दुकानें बंद हैं। एनसीपी कार्यकर्ता और नेता रो रहे हैं।

विमान मुंबई से बारामती में उतरने वाला था। एक खेत में विमान गिरने से ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। खबर लगते ही संसद कार्यवाही से मुंबई के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद जांच में कोहरे और अन्य कारणों की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा-पूरे महाराष्ट्र में दुख का वातावरण है। जननेता का हम लोगों ने खो दिया है। वह दमदार और दिलदार थे।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा-अजित पवार भाजपा छोड़ने वाले थे। इससे पहले यह हादसा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हादसे की जांच होनी चाहिए। एयर सेफ्टी को लेकर सख्त रूप अपनाने की जरूरत है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती के पास प्लेन क्रैश में मौत हुई है। बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के पास विमान क्रैश हो गया, जिसमें 66 साल के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार, दो स्टाफ और दो क्रू मेंबर की जान चली गई।

अजित पवार, जो आठ बार के विधायक और महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम हस्ती थे, अपने गृहनगर में चुनावी रैलियों के लिए जा रहे थे।

हादसे की खबर लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने गरीबों के लिए उनके जमीनी काम की तारीफ की, जबकि राहुल गांधी सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

नरेंद्र मोदी अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका व्यापक रूप से सम्मान किया जाता था।

प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका असामयिक निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा-महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के आंगन में दिखा देशभक्ति का जलवा, सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने पीएसयू पर ये कहा…
Next: SAIL News: बीएसपी के रेगुलर कर्मचारियों संग ठेका मजदूर उतरे सड़क पर, बकाया एरियर और छंटनी पर दिखा गुस्सा

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.