Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल ने लांच किया Reel Contest “SAIL-e-BRATION”: ‘स्टील-टू-सोल’, बनाइए वीडियो, पाइए इनाम, 16 फरवरी आखिरी तारीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल ने लांच किया Reel Contest “SAIL-e-BRATION”: ‘स्टील-टू-सोल’, बनाइए वीडियो, पाइए इनाम, 16 फरवरी आखिरी तारीख

Azmat ali 31/01/2026 (Last updated: 31/01/2026) 1 minute read
SAIL Launches SAIL-e-BRATION Steel-to-Soul Make a Video, Win a Prize Last Date is 16th February

अपना वीडियो गूगल ड्राइव या यूट्यूब (Unlisted Link) पर अपलोड करें और उसका लिंक MyGov पोर्टल पर जाकर सबमिट करें।

  • कनेक्शन को सिलिब्रेट करने के लिए एक नेशनल क्रिएटिव चैलेंज।
  • वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2026 (रात 11:59 बजे) है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय के तहत महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने सेल-e-BRATION”: ‘स्टील-टू-सोल’ लांच किया है। MyGov के साथ मिलकर 30 जनवरी, 2026 को “सेल-e-BRATION: स्टील से देश निर्माण, सेल है मज़बूत भरोसे की पहचान” नाम से एक खास प्रतियोगिता शुरू की है।

इस प्रतियोगिता के जरिए देश के आम नागरिकों को सेल (SAIL) से जुड़ी अपनी कहानियों को वीडियो रील्स, शॉर्ट फिल्मों या डिजिटल विज्ञापनों के जरिए दिखाने का मौका दिया जा रहा है।

इस अभियान का मकसद

“सेल-e-BRATION” का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि कैसे सेल (SAIL) हर भारतीय के जीवन का एक हिस्सा है। यह अभियान सेल को सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि एक “भरोसेमंद दोस्त” के रूप में पेश करता है। इसका लक्ष्य लोगों के साथ एक भावनात्मक रिश्ता (स्टील-टू-सोल) बनाना है। यह दिखाना कि जहाँ सेल देश की ताकत बढ़ाता है, वहीं वह आपके जीवन के हर पल का दोस्त भी है।

प्रतियोगिता के विषय (Themes)

आप नीचे दिए गए 4 विषयों में से किसी एक पर अपना वीडियो बना सकते हैं:
भारत के बड़े सपनों का निर्माण: भारत की तरक्की की कहानी-जैसे रेलवे, बड़े पुल और हाईवे बनाने में सेल का योगदान।
देश की रक्षा और अंतरिक्ष की उड़ान: सेना के टैंकों, जहाजों और अंतरिक्ष मिशनों में इस्तेमाल होने वाला सेल का फौलाद।
हर किसी की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है सेल: सेल द्वारा चलाए जा रहे स्कूल, अस्पताल और खेल प्रोग्राम इत्यादि, जिनसे लोगों का जीवन बदल रहा है।
हर जगह मौजूद: हमारे घरों, ऑफिसों और शहरों में सेल के वे उत्पाद जो हर पल हमारे काम आते हैं।

पुरस्कार और सम्मान

टॉप 5 वीडियो रील्स, शॉर्ट फिल्मों या डिजिटल विज्ञापनों को पुरस्कृत किया जाएगा:

नकद इनाम: हर विजेता को ₹10,000/-
सर्टिफिकेट: सेल की तरफ से आधिकारिक प्रशंसा पत्र और सर्टिफिकेट।
सोशल मीडिया पर पहचान: जीतने वाले वीडियो सेल (SAIL) के सभी सोशल मीडिया पेजों पर दिखाए जाएंगे।

भाग लेने के नियम

कौन भाग ले सकता है: भारत का कोई भी नागरिक।
वीडियो कैसा हो: MP4 फॉर्मेट, साफ क्वालिटी (1080p) और ज्यादा से ज्यादा 2 मिनट (120 सेकंड) का।
भाषा: आप हिंदी या अंग्रेजी में से किसी भी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे भेजें: अपना वीडियो गूगल ड्राइव या यूट्यूब (Unlisted Link) पर अपलोड करें और उसका लिंक MyGov पोर्टल पर जाकर सबमिट करें।
आखिरी तारीख: वीडियो भेजने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2026 (रात 11:59 बजे) है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Q3 Results 2026: भिलाई स्टील प्लांट टॉप पर, RSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर, बोकारो, DSP ने कमाए बस इतने
Next: BSP इलेक्ट्रिकल चार्जमैन संग 5 कर्मियों पर एफआईआर से उठे सवाल, कर्मी बोले-झूठे तथ्यों पर लिखी FIR

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.