Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू

Azmat ali 05/02/2026 (Last updated: 05/02/2026) 1 minute read
Big News SAIL CMD Amarendu Prakash has Resigned Tenure till April 1 Selection Process for New CMD Begins

सेल सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे को लेकर सबसे पहले Suchnani.com ने जनवरी में ही खबर को प्रसारित किया था।

नए सीएमडी के पद पर आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26.02.2026 को दोपहर 03:00 बजे तक है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश इस्तीफा दे चुके हैं। यह बात उनकी तरफ से आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। लेकिन, पीईएसबी ने नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। गुरुवार को विज्ञापन जारी किया गया है। अमरेंदु प्रकाश का अंतिम कार्यकाल 1 अप्रैल तक है। 2 अप्रैल से रिक्त पद दिखाया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी है।

सेल सीएमडी अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे को लेकर सबसे पहले सूचनाजी.कॉम ने जनवरी में ही खबर को प्रसारित किया था। इसकाे लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। PESB की चयन प्रक्रिया के आदेश के साथ ही स्थिति अब स्पष्ट हो गई कि अमरेंदु प्रकाश इस्तीफा दे चुके हैं। तीन माह के नोटिस पीरियड पर हैं। इसलिए जनवरी से मार्च तक का कार्यकाल है। यही वजह है कि 2 अप्रैल से पद को रिक्त दिखाया गया है। अब इस आदेश के साथ ही इस पर मुहर लग गई है। नए नेतृत्व की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार ने सेल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए सर्च प्रोसेस औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अंतर्गत पब्लिक एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड (PESB) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत सेल में CMD पद पर नियुक्ति की जाएगी। वर्तमान में यह पद रिक्त होने की तिथि 2 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

आयु और पात्रता की शर्तें

CMD पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आंतरिक उम्मीदवारों के लिए सेवानिवृत्ति तक न्यूनतम 2 वर्ष की शेष सेवा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की शेष सेवा अनिवार्य है। सेवानिवृत्ति की अधिकतम आयु 60 वर्ष तय की गई है।

सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के अधिकारियों को मौका

इस पद के लिए केंद्र एवं राज्य सार्वजनिक उपक्रमों, केंद्र सरकार के ग्रुप ‘ए’ अधिकारियों, बड़े राज्य उपक्रमों और पात्र निजी क्षेत्र की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से आवेदन मांगे गए हैं। निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए कंपनी का वार्षिक टर्नओवर कम से कम ₹10,000 करोड़ होना आवश्यक है।

सेल के लिए अहम नियुक्ति
सेल देश की प्रमुख महारत्न स्टील कंपनी है, जिसकी स्थापना 1973 में हुई थी। इस समय सेल देशभर में अपने संयंत्रों के आधुनिकीकरण, उत्पादन वृद्धि और लागत नियंत्रण पर काम कर रही है। ऐसे में नए CMD की नियुक्ति को कंपनी के भविष्य और रणनीतिक दिशा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
अब उद्योग जगत और कर्मचारियों की निगाहें इस पर टिकी हैं कि सेल को अगला CMD कौन मिलेगा और वह कंपनी को किस दिशा में आगे ले जाएगा।

ये खास जानकारी भी
आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26.02.2026 को दोपहर 03:00 बजे तक है। नोडल अधिकारियों/संगठन के प्रमुख/सक्षम प्राधिकारी/प्रशासनिक सचिव/कैडर नियंत्रण प्राधिकारी के लिए, प्राइवेट कंपनी के आवेदकों को छोड़कर सभी आवेदकों के मामले में, PESB को आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 09.03.2026 को शाम 05:00 बजे तक है।

निर्धारित तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधूरे आवेदन और निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन REJECT कर दिए जाएंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Maitribag Flower Show: 30 फीट ऊंचा बारहसिंगा, लायन और फूलों की बगिया देखने जरूर आइए 8 फवरी को, हिस्सा लीजिए-पुरस्कार जीतिए, पढ़ें डिटेल
Next: SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.