Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD Resigned: 35 साल का रिश्ता सेल से अमरेंदु प्रकाश का एक झटके में खत्म, गरीब परिवार से नाता, कभी सेकंड नहीं आए, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 05/02/2026 (Last updated: 05/02/2026) 1 minute read
SAIL CMD Resigns Amarendu Prakashs 35-year Relationship With SAIL Ends in a Jiffy

1991 में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल से जुड़े। बोकारो के डीआइसी रहे। 31 मई 2023 को सेल के चेयरमैन बने थे।

  • अमरेंदु प्रकाश को शॉप लेवल पर प्लांट ऑपरेशंस, सेल मुख्यालय में कॉर्पोरेट गतिविधियों और माइनिंग ऑपरेशंस के साथ एक बड़े स्टील प्लांट के संचालन करने का अनुभव रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश का सफर बोकारो स्टील प्लांट से शुरू हुआ था। सेल के मुखिया बनने तक काफी उतार-चढ़ाव को करीब से देखा। Date of Superannuation 30 सितंबर 2030 है। लेकिन, सेल में उनका आखिरी कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 तक ही रह गया है। नए सीएमडी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीएमडी अमरेंदु प्रकाश काफी जमीनी हकीकत से वाकिफ थे। गरीब परिवार से नाता रहा है। पढ़ाई से लेकर कॅरियर तक कभी सेकंड नहीं आए। आफिस को ही अपना घर बनाया और दिन-रात नौकरी करते रहे। अमरेंदु प्रकाश ने 31 मई 2023 को सेल के चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किए थे। सेल अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वह बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू

बीआईटी सिंदरी से मेटलर्जिकल इंजीनियर की पढ़ाई की। 1991 में एक प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल ज्वाइन किया। सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए, अमरेंदु प्रकाश 2020 में सेल बोर्ड में बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी के रूप में चुने गए।

अमरेंदु प्रकाश एक कुशल टेक्नोक्रेट हैं। सेल में तीन दशकों से अधिक के अपने कार्यकाल में, श्री प्रकाश को शॉप लेवल पर प्लांट ऑपरेशंस, सेल मुख्यालय में कॉर्पोरेट गतिविधियों और माइनिंग ऑपरेशंस के साथ एक बड़े स्टील प्लांट के संचालन करने का अनुभव रहा है। वह उस टीम के प्रमुख सदस्य थे, जो 2015-17 में सेल के व्यवसाय परिवर्तन और वित्तीय बदलाव का नेतृत्व कर रही थी।

बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने साल दर साल सभी प्रमुख मापदंडों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तक पहुंचने के लिए प्लांट टीम का नेतृत्व किया है। इस दौरान मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया।

अपने महत्वपूर्ण संगठनात्मक और रणनीतिक योजना कौशल के साथ, अमरेंदु प्रकाश व्यावसायिक प्रक्रियाओं और परियोजना कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सहायक रहे। तकनीकी रूप से कुशल लीडर के रूप में, वह कंपनी के डिजिटलीकरण के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

कारोबार मैक्सिमाइज़िंग टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में, वह न केवल संगठन बल्कि ग्राहकों के लिए भी वैल्यू बढ़ाने हेतु समग्र उत्पादन और बिक्री योजना की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक दूरदर्शी और ऊर्जावान लीडर अमरेंदु प्रकाश कर्मचारियों के साथ सभी स्तरों पर जुड़ाव रखते हैं और उन्हें विभिन्न पहलों के माध्यम से उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। बोकारो संयंत्र के निदेशक प्रभारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विशेष ओलंपिक के आयोजन सहित खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहलें की।

उन्होंने सार्वजनिक भागीदारी से जुड़ी कई सामाजिक पहलों के जरिये बोकारो शहर और परिधीय क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। वह व्यापक रूप से विदेश यात्रा करने वाले टेक्नोक्रेट हैं और उन्होंने इस्पात और खनन उद्योग पर विस्तृत ज्ञान एकत्र किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश दे चुके हैं इस्तीफा, 1 अप्रैल तक कार्यकाल, नए सीएमडी की चयन प्रक्रिया शुरू
Next: तो क्या कर्नाटक कैडर के IAS होंगे SAIL के नए CMD, रेस में मनीष राज गुप्ता, आलोक वर्मा, एके पंडा भी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.