- कर्मचारियों के अतिरिक्त मेहनत का प्रतिफल उपहार के रूप में आकर्षक वस्तुए प्रदान करना है।
- लड्डू का वितरण क्षणिक संतुष्टी प्रदान करता है, बल्कि उपहार आजीवन प्रेरणा देता है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने निदेशक प्रभारी बोकारो इस्पात संयंत्र को पत्र लिखकर रिकॉर्ड उत्पादन करने वाले विभागों तथा सहयोगी विभागों के कार्मिकों को गैर वित्तिय प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आकर्षक उपहार देने का मांग किया है।
बोकारो इस्पात संयंत्र के मेहनतकश कर्मचारियों ने अपने मेहनत, जोश का परिचय फिर से रिकॉर्ड उत्पादन के रूप में दिया है, जिसका उदाहरण जनवरी 2026 में बीएसएल के विभिन्न विभागों में किया गया रिकॉर्ड उत्पादन है।
जानिए कहां-कितना रिकॉर्ड
1 .आरएमएचपी विभाग-10.07 लाख टन डिस्पैच
2 . सिंटर उत्पादन-602 मिट्रिक टन
3 .हॉट मेटल-469 मिट्रिक टन
4 . एसएमएस 2 का उत्पादन-342 मिट्रिक टन (120%)
5 .एच आर क्वायल-406 मिट्रिक टन (106%)
6 .फिनिश्ड स्टील-380 मिट्रिक टन (दिसम्बर 2023 का रिकॉर्ड को तोड़ा गया है)
7 . सैलेबल स्टील-403 मिट्रिक टन (मार्च 2007 के रिकॉर्ड को तोड़ा गया है)
8 .सीआरएम 3 पीएलटीएसएम-91 मिट्रिक टन
एसपीएम-54.5 मिट्रिक टन
हॉट डिप गैल्वनाइजिंग लाइन 3-25.4 मिट्रिक टन रहा
जनवरी माह की अन्य उपलब्धियों में सीआर सेलेबल-3 का उत्पादन 87.5 मीट्रिक टन रहा, जो अक्टूबर 2025 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 79.9 मिट्रिक टन से अधिक है। सीआर सेलेबल-3 का डिस्पैच 81.5 मिट्रिक टन रहा, जो अक्टूबर 25 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 74.9 मिट्रिक टन है। जनवरी में 403 मीट्रिक टन सेलेबल स्टील डिस्पैच का नया रिकॉर्ड भी बनाया गया, जो मार्च 07 के पिछले सर्वश्रेष्ठ 399.4 मीट्रिक टन से अधिक है।
सीएसजीएच प्लांट में उत्पादन एवं डिस्पैच के क्षेत्र में भी नए मासिक रिकॉर्ड बनाए गए। इसके अलावा, जनवरी माह में ग्रेन्युलेटेड स्लैग के 32 रेक का डिस्पैच किया गया, जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ आँकड़ा दिसंबर 2025 में 26 रेक था। उपरोक्त आँकड़े खुद बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा जारी किए गए हैं।
मामूली राशि का भुगतान इंसेंटिव में हो रहा
यूनियन का कहना है कि एक तरफ सेल कारपोरेट तथा बीएसएल प्रबंधन द्वारा वर्ष 2007 के इंसेंटिव फॉर्मूले के आधार पर इंसेंटिव के रूप में बहुत मामूली राशि का भुगतान किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कई गुणा लेबर प्रोडक्टिविटी तथा उत्पादन बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों के मेहनत के रूप में न तो कोई प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है तथा न ही नॉन मोटिवेशनल फाईनेंशियल स्कीम के तहत पुरस्कार ही दिया जा रहा है।
केवल कुछ विभाग प्रमुखो तथा निदेशक प्रभारी द्वारा लड्डू या अन्य मिठाई वितरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों के जोश को खराब कर रही है। जबकि बीएकेएस यूनियन द्वारा कई पत्र के माध्यम से इंसेंटिव फॉर्मूले में संशोधन की मांग किया है।
यूनियन द्वारा गैर वित्तिय प्रोत्साहन योजना के तहत माँगे गए उपहार की सूची
1. सलेम इस्पात संयंत्र का कोई बर्तन उत्पाद
2 .ट्रॉली बैग
3. ड्यूटी आने जाने के लिए बैकपैक
4.अन्य कोई विकल्प जो विभागिय कमेटी ने चयनित किया हो।
नॉन फाईनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम से दें गिफ्ट
अपने पत्र के माध्यम से यूनियन ने स्पष्ट मांग किया है कि रिकॉर्ड उत्पादन करने वाले विभागों के कार्मिकों तथा उस विभाग को सहयोग करने वाले अन्य विभागों के कार्यरत कार्मिकों को नॉन फाईनेंशियल मोटिवेशनल स्कीम के तहत विभागवार एक फॉर्मूले के तहत निश्चित राशि घोषित करे। उस विभाग में कमेटी गठित कर और कमेटी के निर्णय अनुसार एक आकर्षक उपहार खरीद कर कार्मिकों के बीच वितरित करवाएँ, ताकि कार्मिकों का जोश संयंत्र के प्रति कायम रहे।
लड्डू का वितरण क्षणिक संतुष्टी
निरंतर रिकॉर्ड उत्पादन के लिए उमंग, ऊर्जा से भरा तथा मन से संतुष्ट मैनपावर की जरूरत है। जिसके लिए कर्मचारियों के अतिरिक्त मेहनत का प्रतिफल उपहार के रूप में आकर्षक वस्तुए प्रदान करना है। लड्डू का वितरण क्षणिक संतुष्टी प्रदान करता है, बल्कि उपहार आजीवन प्रेरणा देता है।
हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो











