SAIL ISP ने न्यूटाउन एरिया में कब्जेदारों का खदेड़ा, अब तक 25 अवैध निर्माण ध्वस्त

SAIL ISP Evicts Encroachers from Newtown Area Demolishes 25 illegal Structures So Far
  • शेष बचे हुए अनधिकृत कब्जों को भी शीघ्रतम समय सीमा में खाली कराने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को इस्पात संयंत्र के अंतर्गत प्रस्तावित आधुनिकीकरण परियोजना स्थल को अवरोधमुक्त करने के उद्देश्य से न्यूटाउन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए कंपनी आवासों को खाली कराने हेतु एक सतत अभियान चलाया जा रहा है।

यह अभियान टाउन सिक्योरिटी विभाग द्वारा टाउन सिविल एवं इलेक्ट्रिकल अनुभागों के समन्वय से दिसंबर माह से निरंतर संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत अनधिकृत कब्जाधारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित आवासों की जल एवं विद्युत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दी गई। इसके पश्चात विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए अवैध रूप से कब्जा किए गए क्वार्टरों को खाली कराया गया। अब तक इस अभियान के अंतर्गत लगभग 25 अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए क्वार्टरों को सफलतापूर्वक मुक्त कराकर तत्काल ध्वस्त किया जा चुका है।

यह कार्रवाई कंपनी भूमि और परिसंपत्तियों के संरक्षण तथा प्रस्तावित आधुनिकीकरण कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शेष बचे हुए अनधिकृत कब्जों को भी शीघ्रतम समय सीमा में खाली कराने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है और इस दिशा में आगे भी कठोर एवं निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

सेल-इस्को इस्पात संयंत्र प्रबंधन कंपनी संपत्ति के अवैध उपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा इस प्रकार की सभी अनधिकृत गतिविधियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।