- दिनेश पांडेय का कद बढ़ाया गया है। डीके पांडेय को माइंस-नॉन कोल का सह प्रभारी बनाया गया है।
- राउरकेला बीएमएस के पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री यानी एनजेसीएस में बीएमएस से चेहरा बदलने जा रहा है। उद्योग प्रभारी इस्पात डीके पांडेय को दोबारा उसी पद पर जगह नहीं मिली है।
अब राउरकेला के हिमांशु शेखर बल या भिलाई के दिनेश कुमार पांडेय प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। किसे एनजेसीएस में भेजा जाएगा, इस पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। जल्द ही मीटिंग होने वाली है। इसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। भिलाई बीएमएस के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय का रिटायरमेंट 2027 में है। हिमांशु शेखर बल का रिटायरमेंट 2037 में है।
वह बीएमएस मुख्यालय में अभिलेखा विभाग का कामकाज डीके पांडेय संभालेंगे। इनके स्थान पर वाइजैग स्टील प्लांट के पूर्व कर्मचारी एन. जगदेश्वर राव को उद्योग प्रभारी इस्पात-खनिज बनाया गया है। सह प्रभारी इस्पात की जिम्मेदारी इस्पात हिमांशु शेखर बल को सौंपी गई है।

हिमांशु बल वर्तमान में राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हैं। बीएमएस के मान्यता कार्यकाल में वह एनजेसीएस सदस्य रह चुके हैं। राउरकेला की समिता मिश्र को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
बता दें कि भारतीय मजदूर संघ (BMS) का 21वां अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन ओडिशा के पुरी में हुआ था। 2026-29 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष के रूप में एस. मल्लेशम और महामंत्री-सुरेंद्र कुमार को बनाया गया। तेलंगाना के एस. मल्लेशम अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र कुमार महासचिव चुने गए।
राउरकेला बीएमएस के पदाधिकारियों ने दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। बीएमएस राउरकेला के पदाधिकारियों के अलावा आरएसपी के ज्यादातर विभागों के प्रतिनिधि समारोह में शामिल हुए। हिमांशु बल और समिता मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस दौरान भविष्य की चिंताओं और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी तरह छत्तीसगढ़ बीएमएस के महामंत्री और भिलाई इस्पात मजदूर संघ-बीएमएस के अध्यक्ष दिनेश पांडेय का कद बढ़ाया गया है। वह माइंस-नॉन कोल के सह प्रभारी बनाए गए हैं।











