सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन के साथ आरएमएचपी सीजीएम की अहम बैठक, पढ़ें डिटेल

Important Meeting of RMHP CGM with SAIL SC-ST Employees Federation Read Details (1)
  • विभाग के एसटी समूह के कर्मचारियों से जुड़ी मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन ने केंद्रीय उपाध्यक्ष करतार सामंत (केंद्रीय कमेटी,नई दिल्ली), बोकारो यूनिट के महासचिव देवेश टुडू ने प्रबंधन से मीटिंग की। प्रतिनिधि मंडल अनूसूचित जनजाती समूह से आने वाले कर्मचारियों के मुद्दे पर आरएमएचपी विभाग के मुख्य महाप्रबंधक धनंजय कुमार के साथ वार्ता किया।

अनूसुचित जनजाति कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त होने वाले सीजीएम धनंजय कुमार को पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस बैठक की विशेषता यह रही कि आदिवासी कर्मी अपनी संस्कृति तथा समुदाय की पहचान को चिन्हित कर बनाए गए विशेष हरे रंग के वस्त्र को धारण किया, जिसमें स्पष्ट सांकेतिक प्रतीक के साथ आदिवासी उल्लेखित था।

बैठक में बीआर सामंत, माणिक राम मुंडा, दसमत सोरेन, लीलू सोरेन, रामराय सोरेन, साधन मांझी, आशीष टुडू, समीर टुडू उपस्थित रहे।