बोकारो स्टील प्लांट ने जीता चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 का खिताब, BSP दूसरे, ISP तीसरे नंबर पर

Bokaro Steel Plant won the Chairmans Trophy for Young Managers 2024-25 BSP second ISP third
  • बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल-एमटीआई, रांची में आयोजित 21वीं ‘चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25’ प्रतियोगिता में विजेता बनी बीएसएल की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश, डायरेक्टर फाइनेंस एके पंडा, डायरेक्टर टेक्नीकल मनीज राज गुप्ता, बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, दुर्गापुर एवं इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के डीआइसी सुरजित मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बोकारो स्टील प्लांट की विजेता टीम में सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिप्रा एन. हेमरोम, सहायक महाप्रबंधक (सी एंड ए) वाई. एस. एन. रेड्डी तथा उप-प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) डी. रामटेके शामिल रहे।

बोकारो इस्पात संयंत्र के शीर्ष प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर टीम को हार्दिक बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में भिलाई स्टील प्लांट की टीम द्वितीय तथा इस्को बर्नपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

उल्लेखनीय है कि ‘चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स’ सेल के युवा प्रबंधकों के लिए आयोजित एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागी टीमें निर्धारित विषय (थीम) पर अपनी प्रविष्टियाँ प्रस्तुत करती हैं।