Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: रेल मिल का टॉयलेट फैला रहा बीमारी, शिकायत पर भी CGM-GM के कान पर जूं नहीं रेंग रही

Azmat ali 24/08/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Rail Mill Toilet Spreading Disease CGMs and GMs Please Take Note

क्या कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए बार-बार ईडी वर्क्स स्तर से हस्तक्षेप का इंतजार करना पड़ेगा?

  • असुरक्षित और अस्वच्छ माहौल में रेल मिल के कर्मचारी कर रहे टॉयलेट का उपयोग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश की सबसे बड़ी महारत्न कंपनी सेल की लाभप्रद इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल के पुरुष और महिला कर्मचारी इन दिनों असुरक्षित और अस्वच्छ माहौल में टॉयलेट का उपयोग करने को मजबूर हैं। एक ओर संयंत्र में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रेल मिल के कर्मचारी बिना दरवाजे वाले या बिना लॉक वाले टॉयलेट, गंदे फ्लोर और पानी से भरे वॉश बेसिन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि टॉयलेट की यह समस्या आज की नहीं है। वे पिछले करीब चार महीने से इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में सक्षम अधिकारियों और लेबर अधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

रेल मिल के इस विभाग में विभिन्न अनुभागों के कर्मचारियों के साथ-साथ दूसरे विभागों के कर्मचारी भी आकर कार्य करते हैं। ऐसे में जब बाहरी कर्मचारी यहां के टॉयलेट की स्थिति देखते हैं तो रेल मिल की कार्यशैली को लेकर गलत संदेश जाता है। दशकों से उत्कृष्ट कार्यशैली और पहचान रखने वाला रेल मिल आज बुनियादी सुविधाओं के मामले में लाचार नजर आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

कर्मचारियों का आरोप है कि ऐसा प्रतीत होता है कि संयंत्र स्तर पर विभाग के प्रभाव और वजन को देखकर समस्याओं के समाधान की प्राथमिकता तय की जा रही है। इससे पहले भी रेल मिल फर्नेस अनुभाग स्थित पुलपिट-4 की खस्ता हालत का मामला सामने आया था। सूचनाजी. कॉम की खबर के बाद ईडी वर्क्स ने मामले का संज्ञान लिया था, जिसके बाद वर्षों से लंबित समस्या का निराकरण हो सका था। वर्तमान में जिस टॉयलेट की स्थिति खराब है, वह भी फर्नेस के पास ही स्थित है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

रेल मिल में तीन रीहीटिंग फर्नेस हैं। इनमें से एक फर्नेस हमेशा रिपेयर की स्थिति में रहता है। विशालकाय फर्नेस की मरम्मत के लिए उसे आरईडी विभाग को हैंडओवर किया जाता है। रिपेयर के दौरान तीनों शिफ्टों में करीब दो दर्जन ठेका श्रमिक, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, इसी टॉयलेट का उपयोग करते हैं। कर्मचारियों के अनुसार टॉयलेट की स्थिति इतनी खराब है कि वहां हमेशा गंदगी और दुर्गंध बनी रहती है तथा फर्श पर पानी जमा रहता है।

कर्मचारियों का कहना है कि टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधा की खराब स्थिति सीधे स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। ऐसे में रेल मिल के जिम्मेदार अधिकारियों को स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या कर्मचारियों की हर समस्या के समाधान के लिए बार-बार ईडी वर्क्स के स्तर से हस्तक्षेप का इंतजार करना पड़ेगा? रेल मिल के जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.