Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: नया पद डायरेक्टर माइनिंग, Director Technical-Projects का आएगा अतिरिक्त प्रभार…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: नया पद डायरेक्टर माइनिंग, Director Technical-Projects का आएगा अतिरिक्त प्रभार…?

Azmat ali 21/02/2026 (Last updated: 21/02/2026) 1 minute read
sail-news-director-technical-projects-and-raw-materials-will-now-be-called-director-mining

निवेशकों को इस प्रशासनिक बदलाव की औपचारिक जानकारी दी गई। SAIL खनन गतिविधियों और कच्चे माल की आपूर्ति पर फोकस।

  • कंपनी ने यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भी दे दी है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) में शीर्ष स्तर पर अहम पदनाम परिवर्तन किया गया है। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स एंड रॉ मटेरियल्स) के पद को अब डायरेक्टर (माइनिंग) के रूप में पुनर्नामित (Redesignate) कर दिया गया है।

इसी के साथ डायरेक्टर टेक्नीकल और डायरेक्टर प्रोजेक्ट पोस्ट को लेकर भी सवाल  उठ गए हैं। सबकी जुबां पर यही है कि क्या ये दोनों पद  खत्म कर दिए गए? इसको लेकर अलग से कोई जिक्र नहीं किया गया है। सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक पोस्ट खत्म नहीं किया गया है।

किसी डायरेक्टर के पास इसका अतिरिक्त चार्ज आएगा। फिलहाल, मंत्रालय के अगले आदेश का इंतजार किया जा रहा है। किसी डीआइसी को अतिरिक्त चार्ज नहीं दिया जाएगा। सेंट्रल से ही कोई आएगा। डायरेक्टर टेक्नीकल को सेट, बिजनेस प्लानिंग और आरडीसीआइएस भी  रिपोर्ट करता है। यहां भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जारी पत्र के मुताबिक, यह निर्णय भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के 16 फरवरी 2026 के पत्र के आधार पर लिया गया है। इसके तहत मनीष राज गुप्ता को डायरेक्टर (माइनिंग) के रूप में पुनः पदनामित किया गया है। यह आदेश 18 फरवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि मनीष राज गुप्ता को सेल का डायरेक्टर (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स एंड रॉ मटेरियल्स) नियुक्त किया गया था। आरआइएनएल के सीएमडी का अतिरिक्त चार्ज भी इन्हीं के पास है। अब मंत्रालय के निर्देशानुसार उनके पद का नाम परिवर्तित कर दिया गया है, जबकि उनकी जिम्मेदारियों में खनन गतिविधियों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

कंपनी ने यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को भी प्रेषित की है, जिससे निवेशकों को इस प्रशासनिक बदलाव की औपचारिक जानकारी मिल सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव सेल की खनन गतिविधियों और कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सुदृढ़ करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

सेल के इस निर्णय को कंपनी के दीर्घकालिक संसाधन प्रबंधन और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL JO-2026 प्रमोशन पॉलिसी पर बवाल: सीनियरिटी, मेरिट, Length of Service और इंटरव्यू पर ये मांग
Next: भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट के पास महिला का एक्सीडेंट, जख्म से तड़पती रही, BSP ने नहीं भेजा एम्बुलेंस

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.