BSP Universal Rail Mill: कर्मचारियों ने किया ‘सेफ्टी मैन’ का नाटक, हादसे रोकने का मंत्र

BSP Universal Rail Mill Employees Gave Mantra to Prevent Accidents Through the Play Safety Man
  • नाटक ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति गंभीर और सजग रहने का प्रेरक संदेश भी दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल Bhilai Steel Plant के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित सुरक्षा जागरूकता नाटक प्रतियोगिता के अंतर्गत कारखाने में सुरक्षित कार्य पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया गया। “सेफ्टी मैन” विषय पर आधारित यह नाटक यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम (URM) विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाकर ही औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कलाकारों ने “नियर मिस”, “अनसेफ एक्ट” और “अनसेफ कंडीशन” जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और बताया कि जागरूकता, सतर्कता और नियमों के पालन से संभावित हादसों से बचा जा सकता है।

मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखा। नाटक ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति गंभीर और सजग रहने का प्रेरक संदेश भी दिया।

नाटक प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करना और कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। “सेफ्टी मैन” की प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।

The Safetyman नाटक के कलाकार
Accident-कृष्णा बंसोडकर
Unsafe Act-राजेश जायसवाल
Unsafe Condition-प्रदीप टोप्पो
Near Miss-विकास कुमार
Technician-आर.सी. महाराणा
Shift Incharge-बिपिन कुमार मौर्या
Safetyman-दीपक कुमार
Helper-गौरी