- भट्ठी थाना परिसर में सभी वाहनों को कतार में खड़ा किया गया है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट की पार्किग से चोरी हुई गाड़ियों का खुलासा कर लिया गया है। भट्ठी थाने की पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा है। 31 वाहनों को जब्त किया गया है।
भट्ठी थाना परिसर में सभी वाहनों को कतार में खड़ा किया गया है। भट्ठी थाना के टीआई का कहना है कि पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से कुछ ही समय में सार्वजनिक की जाएगी।
बता दें कि बीएसपी के मेन गेट पार्किंग से लगातार वाहनों की चोरी हो रही थी। बीएसपी के ठेका मजदूर अपने वाहन को मेन गेट के पास बने पार्किंग एरिया में ही खड़ा करते हैं, जहां से लगातार चोर वाहनें को पार कर रहे थे। इसकी एफआइआर थाने में दर्ज हो रही थी। पिछले कई महीने से चोरी की वारदात बढ़ती जा रही थी।
चर्चा है कि इस मामले में खुर्सीपार के पुराना शातिर वाहन चोर को पकड़ा गया है। यह चोर राजधानी रायपुर में रहता है। इसके अलावा तीन अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। इनमें से 2 वाहन चोर जशपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 24 दुपहिया वाहन जशपुर जिले से बरामद किया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
दुर्ग पुलिस से अधिकारिक बयान आते ही खबर अपडेट की जाएगी।















