Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP BIG NEWS: ईडी वर्क्स एक्शन में, प्लांट में ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों पर रोक, हॉट मेटल लोको मूवमेंट को छोड़कर बाकी सब पर लगेगी लगाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP BIG NEWS: ईडी वर्क्स एक्शन में, प्लांट में ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों पर रोक, हॉट मेटल लोको मूवमेंट को छोड़कर बाकी सब पर लगेगी लगाम

Azmat ali 25/02/2026 (Last updated: 25/02/2026) 1 minute read
BSP Big News Heavy Vehicles Banned During Duty Hours Except Hot Metal Loco Movement will be Prohibited

सेफ्टी के मुद्दों पर सीटू का कार्यपालक निदेशक संकार्य राकेश कुमार के साथ सार्थक बैठक। ईडी वर्क्स बोले-हादसे से पहले सुझाव का स्वागत है।

  • बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने ईडी वर्क्स से मांग की थी कि ड्यूटी में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाएं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने सक्रियता का शानदार उदाहरण पेश किया है। कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सूचनाजी.कॉम को खबर को संज्ञान में लिया और तत्काल एक्शन भी ले लिया। 23 फरवरी को सूचनाजी.कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रसारित किया था। ईडी वर्क्स ने सीटू पदाधिकारियों से मुलाकात की और कहा-प्लांट हित में इस तरह के सुझाव आते रहने चाहिए, यह बिल्कुल थमना नहीं चाहिए।

एथिकल स्टील के नारे को कर्मियों के बीच बुलंद करने वाले कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने अपने संदेश में हमेशा सुरक्षा को प्रथम रखने एवं किसी भी दुर्घटना अथवा असुरक्षित कार्य के एवज एक टुकड़ा स्टील का बनाना भी मंजूर नहीं वाले नारे को चरितार्थ करने के दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

वहीं दूसरी और सुरक्षा को लेकर जाने अनजाने कई घटनाएं घट जा रही हैं। इनमें से ड्यूटी आने जाने के समय भारी वाहनों की आवाजाही तथा ड्यूटी टाइम में प्लांट के अंदर रेलवे क्रॉसिंग पर लोको मूवमेंट का जारी रहना प्रमुख है। इस पर उचित कदम उठाने की मांग करते हुए सीटू ने कार्यपालक निदेशक (संकार्य) को पत्र दिया था।

इन्हीं सब संदर्भों के साथ संयंत्र में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए दुर्घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाने की दिशा में कदम उठाने के संदर्भ में सीटू एवं कार्यपालक निदेशक (संकार्य) के बीच बैठक हुई। सीटू से महासचिव टी. जोगा राव, अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े, सहायक महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, डीवीएस रेड्‌डी, के. सुंदर मौजूद रहे।

हॉट मेटल लोको मूवमेंट को छोड़कर बाकी सब पर लगेगी रोक
सीटू नेताओं के साथ चर्चा के दौरान ईडी वर्क्स ने बताया कि संयंत्र के अंदर सड़कों पर ड्यूटी टाइम में भारी वाहनों पर रोक लग गई है। लोको मूवमेंट के बारे में भी आवश्यक चर्चा की गई है। ब्लास्ट फर्नेस एवं स्टील मेल्टिंग शॉप के बीच होने वाले हॉट मेटल लोको मूवमेंट अर्थात हॉट मेटल लैडल ले जाने वाले लोको मूवमेंट को छोड़कर बाकी जगह पर ड्यूटी आते जाते समय संयंत्र के अंदर रेलवे क्रॉसिंग में लोको मूवमेंट पर रोक लगाई जा रही है।

इसके तहत प्रथम पाली, द्वितीय पाली, सामान्य पाली एवं रात्रि पाली में ड्यूटी आते जाते समय आधे घंटे के लिए रेलवे क्रॉसिंगों पर लोको मूवमेंट बंद रहेगा। सीटू ने ईडी वर्क्स के बातों का समर्थन करते हुए धन्यवाद दिया।

दुर्घटना होने के बाद नहीं, दुर्घटना के पहले दें जानकारी
चर्चा के दौरान ईडी वर्क्स ने कहा कि हम अक्सर घटना अथवा दुर्घटना हो जाने के बाद सुरक्षा के उपाय कर रहे हैं, जबकि दुर्घटना ना होने के सारे संभावनाओं के ऊपर हमें हमेशा सोचते रहना चाहिए। विजन को बड़ा करना होगा, ताकि घटना घटने के पहले ही उपायों की दिशा में काम कर सकें, ताकि घटनाओं अथवा दुर्घटनाओं को कम करते हुए धीरे-धीरे पूरी तरह से रोक लगाया जा सके।

इसीलिए कामगारों को अपने विभागीय स्तरों के उच्च अधिकारियों, विभाग प्रमुखों से लेकर ईडी वर्क्स के स्तर तक अपने सुझाव को पेश करते रहना चाहिए तभी उन सुझावों का अध्ययन कर उस पर काम किया जा सकेगा।

लोको में लगे जीपीएस
सीटू नेताओं ने कहा कि संयंत्र के अंदर सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों में (होलपैक) में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है, उसी तर्ज पर लोको में भी जीपीएस सिस्टम लगाया जाना चाहिए, ताकि उसके मूवमेंट को समझा जा सके। ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटने के पहले ही उस पर रोक लगा सके।

ईडी वर्क्स इस सुझाव को सकारात्मक तरीके से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन देने के साथ ट्रैफिक और डीजल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक से भी मिलकर इस पर विस्तार से चर्चा करने का सुझाव दिया, जिस पर जल्द ही सीटू की टीम अमल करेगी।

होल पैक में लगाए जा रहे हैं 360 डिग्री कैमरा
संयंत्र के अंदर कई जगहों पर होलपैक का मूवमेंट होता है और होलपैक इतना बड़ा होता है कि उसका ड्राइवर गाड़ी के चारों ओर के छोटे वाहनों की गतिविधियों को देख नहीं पाता है। एक प्रकार से ब्लाइंड स्पॉट निर्मित हो जाता है। होलपैक से बड़ी दुर्घटनाएं भी संयंत्र के अंदर घट चुकी है। इन सबको देखते हुए होलपैक में 360 डिग्री कैमरा लगाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

सीटू ने उठाया फेस्टिवल एडवांस को बढ़ाने का मुद्दा
बैठक में और बहुत सी बातों को सांझा किया गया एवं संयंत्र के अंदर किए जा रहे कई निर्माण कार्य पर बातचीत हुई। इस बातचीत के अंत में सीटू ने प्रबंधन को फेस्टिवल एडवांस ₹5000 से बढ़ाकर ₹50000 किए जाने के संदर्भ में ईडी वर्क्स को भी दिए गए पत्र के संदर्भ में बात उठाया।

इस पर उन्होंने कहा कि मैं जरूर इस दिशा में ऊपर के अधिकारियों से बात करूंगा और सकारात्मक दिशा में कदम उठाने के संदर्भ में अपना सुझाव पेश करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने अपील किया कि मैं जो काम नहीं कर सकता हूं या मेरे दायरे में नहीं है उसे मैं स्पष्ट रूप से मना कर देता हूं किंतु मैं जो कर सकता हूं उसे जरूर करूंगा, सभी का सहयोग चाहिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट पार्किंग, टाउनशिप से चोरी हुए 31 वाहन बरामद, दबोचे गए चोर
Next: भिलाई स्टील प्लांट: IIM Bhilai Chapter ने मनाया 80वां स्थापना दिवस, ये बीएसपी की विजेता टीम

Related Stories

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.