Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाहन चोरों के निशाने पर Bhilai Steel Plant, मैकेनिकल इंजीनियर निकला चोर, राज्यस्तरीय गैंग का पर्दाफाश, 31 गाड़ियां बरामद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वाहन चोरों के निशाने पर Bhilai Steel Plant, मैकेनिकल इंजीनियर निकला चोर, राज्यस्तरीय गैंग का पर्दाफाश, 31 गाड़ियां बरामद

Azmat ali 25/02/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Targeted by Vehicle Thieves Mechanical Engineer Turns Thief State-Level Gang Exposed

मुख्य आरोपी भोपाल से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह होंडा शाइन और अन्य लोकप्रिय वाहन को निशाना बनाता था।

  • भिलाई-दुर्ग में सक्रिय राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 31 दोपहिया वाहन बरामद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट पार्किंग चोरों के निशाने पर है। यहां से लगातार वाहन चोरी करने वाले धरे गए हैं। भिलाई-दुर्ग में सक्रिय राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। 31 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। संगठित तरीके से काम कर रहे राज्यस्तरीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 31 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी ई. पापा राव समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

बीएसपी मुख्य गेट और भिलाई-भट्टी क्षेत्र थे निशाने पर
जांच में सामने आया है कि आरोपी विशेष रूप से बीएसपी मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को निशाना बनाते थे। वर्ष 2024 से इन क्षेत्रों में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं।

थाना भिलाई नगर में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

कुंकुरी में खपाए जाते थे चोरी के वाहन
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी किए गए वाहनों को कुंकुरी (जिला जशपुर) ले जाकर अपने सहयोगियों के माध्यम से बेच देता था। चोरी के वाहनों को मनोज राम और राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि के जरिए खपाया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने भोपाल से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह खासतौर पर होंडा शाइन और अन्य लोकप्रिय मॉडलों को निशाना बनाता था।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों के प्रकरण उजागर
विवेचना के दौरान कुल 31 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें:
भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13 गाड़ियां
छावनी थाना क्षेत्र की 3 गाड़ियां
रायपुर क्षेत्र की 2 गाड़ियां
3 ऐसे वाहन जिनके दस्तावेज पंजीबद्ध नहीं मिले

गिरफ्तार आरोपी
ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर
मनोज राम, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर
राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि, निवासी कुंकुरी, जिला जशपुर

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना भिलाई नगर प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल टीम और विशेष जांच दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें और पार्किंग स्थल पर सतर्कता बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। वाहन चोरी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट: IIM Bhilai Chapter ने मनाया 80वां स्थापना दिवस, ये बीएसपी की विजेता टीम
Next: बीएसपी कर्मचारियों को दें नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक नेता मिले सीजीएम से

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.