Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस: AISMOC में बोकारो इस्पात संयंत्र के डाक्टरों का शानदार रिजल्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस: AISMOC में बोकारो इस्पात संयंत्र के डाक्टरों का शानदार रिजल्ट

Azmat ali 25/02/2026 (Last updated: 25/02/2026) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Doctors Achieve Excellent Results at All India Steel Medical Officers Conference (AISMOC)

पुरस्कार विजेताओं ने बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।

  • SAIL की सभी इकाइयों सहित टाटा स्टील एवं देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। दुर्गापुर में आयोजित 45वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (AISMOC) में बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के चिकित्सकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक पुरस्कार अपने नाम किए।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में सेल (SAIL) की सभी इकाइयों सहित टाटा स्टील एवं देश के अन्य प्रमुख इस्पात संयंत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। बीएसएल के कुल 9 चिकित्सकों ने अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी. बी. करुणामय के मार्गदर्शन तथा एआईएमएमओसी कमेटी के अध्यक्ष मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. आर. के. गौतम के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डॉ. तृप्ति चंद्रा ने टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डॉ. रजनीश कुमार ने ओएचएस श्रेणी में औद्योगिक श्रमिकों पर कोलटार के प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति के लिए ‘बेस्ट स्पीकर’ का खिताब जीता. लॉन्ग पेपर श्रेणी में डॉ. दीप्ति प्रभा एक्का ने रेटिनल नर्व फाइबर लेयर पर तंबाकू के प्रभाव विषय पर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, डॉ. शमा परवीन एवं डॉ. आकाश कांत ने क्रमशः पीजी शॉर्ट पेपर और एमबीबीएस पेपर श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिक्विज प्रतियोगिता में डॉ. संतोष चौबे और डॉ. मोहित कुमार की जोड़ी भी तृतीय स्थान पर रही. इस सफलता में मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अनिंदो मंडल तथा डॉ. इंद्रनील चौधरी का महत्वपूर्ण तकनीकी मार्गदर्शन रहा।

उपलब्धि की इसी कड़ी में, एआईएसएमओसी पुरस्कार विजेताओं ने दिनांक 25.02.2026 को बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ. बी. बी. करुणामय की उपस्थिति में निदेशक प्रभारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी।

उन्होंने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी सम्मेलनों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने तथा चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर नवाचार के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बीएसएल की प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के संकल्प को दर्शाती है. बीएसएल प्रबंधन अपने चिकित्सा अधिकारियों की शैक्षिक एवं पेशेवर प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि संयंत्र कर्मियों और क्षेत्र की जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सके।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी कर्मचारियों को दें नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट, इंटक नेता मिले सीजीएम से
Next: महिला दिवस 2026 से पहले बोकारो स्टील प्लांट में खास तैयारी, ताकतवर नारी

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.