Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: पीबीएस में “I Love” छाप छोड़ने वाले जीएम वीएस देवांगन रिटायर, कार्मिकों ने दी विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: पीबीएस में “I Love” छाप छोड़ने वाले जीएम वीएस देवांगन रिटायर, कार्मिकों ने दी विदाई

Azmat ali 28/02/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant GM VS Dewangan who Left an I Love Impression on PBS, Retires Staff Bids Farewell

बीएसपी कार्मिकों ने वीएस देवांगन के नेतृत्व, समर्पण एवं दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की।

पीबीएस विभाग द्वारा महाप्रबंधक वी. एस. देवांगन के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस विभाग में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के महाप्रबंधक वीएस. देवांगन को पीबीएस मोडेक्स में कार्यरत कर्मियों द्वारा ससम्मान विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वीएस देवांगन पीबीएस मोडेक्स परियोजना के की ड्राइवर रहे तथा पीबीएस परियोजना को समयपूर्वक व्यवस्थापन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्हें टरबाइन, बॉयलर एवं योजना कार्य का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनके कुशल नेतृत्व में विभाग ने संचालन, सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता एवं अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कीं।
कल्याण एवं सौंदर्यीकरण में विशेष योगदान

देवांगन ने तकनीकी उत्कृष्टता के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण एवं कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया। उनके मार्गदर्शन में…
“आई लव पीबीएस” उद्यान का विकास किया गया।
डीएम प्लांट के समीप सुंदर उद्यान तैयार किया गया।
टीपीएम स्टोर का नवीनीकरण किया गया।
टीबी-12 एवं टीजी-3 नियंत्रण कक्ष का आधुनिक रूप से नवीनीकरण कराया गया।
टाइल्स एवं शौचालयों का सुधार कार्य संपन्न हुआ।
टेबल-कुर्सियों सहित अन्य संसाधनों का सुव्यवस्थित संधारण किया गया।
इन पहलों से विभाग में स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मक कार्य वातावरण को नई पहचान मिली।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मंच संचालन मोहम्मद रफ़ी द्वारा किया गया। सामग्री प्रबंधन की जिम्मेदारी कीर्तिजा बल्लि ने निभाई। धन्यवाद ज्ञापन पंकज राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्युत अनुभाग प्रमुख महाप्रबंधक पी. के. मोहन, महाप्रबंधक जी. पी. कुर्रे, बॉयलर अनुभाग प्रमुख संजय अग्रवाल, उपमहाप्रबंधक गुणवंत गजबिए, देवेंद्र यादव, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष यादव, सी. एस. सोम, नितेश कुमार, उर्वशी, वाई. के. कोसे, चंद्रकांत घाघरे, गोविंद सिंह, त्रिभुवन साहू, दीपक देवांगन, राकेश सिदार, प्रफुल, ध्रुव देवांगन, सीता मुर्मू, प्रीति कुमारी सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने वीएस देवांगन के नेतृत्व, समर्पण एवं दूरदर्शिता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। पीबीएस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension Big News: बीएसपी के एचएसएलटी ठेका श्रमिकों की पेंशन शुरू, इंटक कार्यालय में जुटे पेंशनभोगी, मना जश्न
Next: SAIL BSP News: इंटक यूनियन का बढ़ा कुनबा, 28 युवा कर्मचारियों ने ली सदस्यता

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.