Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: बाइपास, डैम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टूडेंट हॉस्टल, ESIC अस्पताल पर विधायक श्वेता सिंह ने कर दी डीआइसी से बड़ी मांग 
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बाइपास, डैम, इंडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टूडेंट हॉस्टल, ESIC अस्पताल पर विधायक श्वेता सिंह ने कर दी डीआइसी से बड़ी मांग 

Azmat ali 05/03/2026 1 minute read
SAIL BSL MLA Shweta Singhs Demand to DIC on Bypass Dam, Indoor Stadium Sports Complex Student Hostel ESIC Hospital

बोकारो स्टील सिटी के विकास को लेकर विधायक श्वेता सिंह सक्रिय, सेल बीएसएल के डीआइसी से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र।

  • नया मोड़ बस स्टैंड के लिए एनओसी जारी करने, नगर के मुख्य मार्गों और लेक रोड की मरम्मत, डिवाइडरों के रख-रखाव, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर बातचीत।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात नगर और आसपास के क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायक Shweta Singh ने गुरुवार को Steel Authority of India Limited के Bokaro Steel Plant के निदेशक प्रभारी Priya Ranjan से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बोकारो इस्पात नगर तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान विधायक ने शहर के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें सड़क निर्माण, नया मोड़ बाइपास का निर्माण, बरवाघाट डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण, विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट हॉस्टल की व्यवस्था तथा ESIC अस्पताल के लिए भूमि आवंटन की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

इसके अलावा उन्होंने नया मोड़ बस स्टैंड के लिए एनओसी जारी करने, नगर के मुख्य मार्गों और लेक रोड की मरम्मत, डिवाइडरों के रख-रखाव, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा सेक्टर-9 से चंद्रपुरा तक सड़क की मरम्मत जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो इस्पात नगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले सेल कर्मचारियों, टाउनशिपवासियों और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। इसके लिए सेल प्रबंधन से समन्वय कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

इस पर निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, सीएम नीतीश कुमार व बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरा राज्यसभा का पर्चा
Next: EPFO BIG NEWS: नए ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई 2026 को मंजूरी, EPS 1995 की जगह अब ईपीएस 2026

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.