Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दुल्हन 5 जून तक करे आवेदन, बैंक से मिलेगा 21 हजार, इसी महीने हाथ होंगे पीले
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दुल्हन 5 जून तक करे आवेदन, बैंक से मिलेगा 21 हजार, इसी महीने हाथ होंगे पीले

01/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Chief-Minister-Collective-Girl-Marriage-Scheme-Bride-should-apply-till-June-5-will-get-21-thousand-from-the-bank-will-get-married-this-month
  • योजना के तहत नवीन निर्देशों के अनुरूप वधू को 21,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वधू का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना अनिवार्य है ताकि उपहार राशि सीधे संबंधित के बैंक खाते में प्रेषित की जा सके।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह होने जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत राशन कार्डधारी परिवार की प्रथम 02 कन्याओं का विवाह कराया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: पहलवान बेटियों के साथ सरकार की बेरुखी, SAIL के श्रमिक संगठन दुखी, महिलाएं भी दिखीं

जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाह योग्य कन्या की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा वर की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। दोनों को अविवाहित तथा कन्या को छत्तीसगढ़ (यथासंभव दुर्ग जिले का) का मूल निवासी होना चाहिए।
वर-वधू की उम्र का सत्यापन शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र अथवा जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर ही किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो…! अमरेंदु प्रकाश ने डिजिटली संभाला कामकाज, SAIL Chairman का मीटर चालू

र्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ उम्र का निर्धारण संबंधी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत प्रदत्त राशन कार्ड की छायाप्रति, वर-वधू की पासपोर्ट साईज की फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी तथा वर-वधू के अविवाहित होने संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा।

योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र पाए गए जोड़ों का विवाह शासन द्वारा निर्धारित तिथियों, स्थलो पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से किया जावेगा। इस योजना व तहत वर-वधू का विवाह शासकीय व्यय प्रावधानों के अनुसार पूर्व निर्धारित स्थलों पर कराते हुए उन्हें उपहार स्वरूप विभिन्न जीवनोपयोगी सामग्रियां प्रदान की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि योजना के तहत नवीन निर्देशों के अनुरूप वधू को 21,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वधू का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना अनिवार्य है ताकि उपहार राशि सीधे संबंधित के बैंक खाते में प्रेषित की जा सके। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन माह जून 2023 के अंतिम सप्ताह में उपयुक्त तिथियों एवं स्थलों पर किया जाना संभावित है।

अनिवार्य परिस्थितियों अथवा जोड़ों के परिजनों की सुविधा अनुसार इन तिथियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है। इसकी सूचना संबंधित परियोजना अधिकारियों के माध्यम से यथासमय प्रदान की जायेगी। पात्रताधारी इच्छुक जोड़ों को अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक अथवा परियोजना अधिकारी के समक्ष दिनांक 05 जून 2023 तक विधिवत रूप से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पहलवान बेटियों के साथ सरकार की बेरुखी, SAIL के श्रमिक संगठन दुखी, महिलाएं भी दिखीं
Next: राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023: कंबोडिया के कलाकारों की भाषा नहीं बनी बाधा, भावों से सजा मंच, Indian Idol की शणमुख प्रिया ने कराया शिव तांडव

Related Stories

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.