- ओए-बीएसपी के “स्टील वूमेन रन 2026” से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शानदार आगाज।
- उत्साह से सराबोर इस्पाती महिलाओं ने लगाई दौड़।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारियों ने संडे का भरपूर मजा लिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “स्टील वूमेन रन 2026” में हिस्सा लिया और उपहार जीते। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन से 2 किलोमीटर की दौड़ हुई।
ये रहीं 40 साल से अधिक आयु वर्ग की विजेता
विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों ने अपनी फिटनेस और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। 40 वर्ष के ऊपर की कैटेगरी में डाक्टर प्रिया साहू, रेणु गुप्ता-विजिलेंस, मनीषा-आरसीएल, स्वेता शबनम-प्रोजेक्ट, रोजिला-एचआर, लक्ष्मी पटेल-कोक ओवन, डाक्टर पूजा सियाल-मेडिकल, डॉ. माला चौधरी-मेडिकल, संध्या-मेडिकल, सुनीता पांडेय-मेडिकल। इसी तरह 40 वर्ष के ऊपर की कैटरी में नॉन बीएसपी से स्वेता और मीरा साहू विजेता रहीं।
अंडर-40 ग्रुप में इन्होंने जीती दौड़
40 वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ में भाग लेने वाली अन्य प्रमुख प्रतिभागियों में फिलोमिना एक्का (R.E.D), सरस्वती (SMS-3), ज्योति सांगोलकर (VRM), भारती चौधरी (RCL), शिरीन शेख (HR), कल्याणी वर्मा (PPC), भूमिका वर्मा (PPNC), शादमा खान (C&IT), निकिता केसारवानी (Finance) और डॉ. प्रियंका (Medical) विजेता रहीं।
40 वर्ष से कम आयु वर्ग की इस दौड़ में नॉन बीएसपी से कमिनी सिरमोर ने पहला स्थान हासिल किया। शुभांगी पटेल दूसरे स्थान और अवनी ताम्रकार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन महिलाओं ने संभाली कमान
BSP OA की जेडआर-एचआर सुष्मिता पाटला, Nominated Women ZRs विनीता वर्मा-आरसीएल, नीरजा शर्मा, हिमानी ठाकुर-प्लेट मिल, पारुल दीवान, मेडिकल से डॉ तनुजा आनंद और डॉ. निली एस कुजूर, शिक्षा से के. संगीता, संजोला-फाइनेंस, भूमिका वर्मा-पीपीसी और माइंस से लिप्सामयी की खास भूमिका रही।
डॉ. विनीता द्विवेदी ने बढ़ाया हौसला
स्टील वूमेन रन 2026 की शुरूआत जुम्बा सत्र के साथ प्रारंभ हुआ। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ (मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेस) डॉ. विनीता द्विवेदी सहित सभी प्रतिभागियों द्वारा बलून उड़ाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आगाज किया।
तीन वर्ष पूर्व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार बंछोर के पहल एवं नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परम्परा की शुरूआत की गई थी। इस कड़ी में ओए द्वारा बीएसपी के महिला अधिकारियों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इसकी पहली कड़ी के रूप में प्रगति भवन में 02 कि.मी. “स्टील वूमेन रन 2026” का आयोजन किया गया जिसमें कार्यरत महिला अधिकारियों ने बड़े उत्साह से अपनी भागीदारी दी।
जानिए सेफी चेयरमैन क्या बोले
सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा कि इस्पात बिरादरी में नारी सशक्तिकरण तथा उनके आपसी सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ऐसे मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऑफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी ने इस आवश्यकता को साकार करते हुए सभी महिला अधिकारियों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विविध कार्यक्रम एवं आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। ओए-बीएसपी द्वारा महिलाओं के कल्याण तथा उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी की वर्तमान कार्यकारिणी समिति में भी 10 महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है। अंत में एनके बंछोर ने महिला अधिकारियों से आह्वान किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित उनके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।
बिना किसी संकोच के अपनी बातों को उचित मंचों पर रखें: डॉ. विनीता द्विवेदी
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. विनीता द्विवेदी ने महिला प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि ओए द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा यह प्रयास निश्चित ही प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऑफिसर्स एसोसिएशन, श्री बंछोर जी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। डॉ. द्विवेदी ने महिला अधिकारियों से आह्वान किया कि वे टीम भावना के साथ आगे बढ़ें और बिना किसी संकोच के अपनी बातों को उचित मंचों पर रखें। उन्होंने महिला दिवस के इस भव्य आयोजन के लिए टीम ओए को बधाई दी तथा ओए की महिला टीम को इस सफल और उत्कृष्ट आयोजन के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएँ दीं।
आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व की ऊर्जा का उत्सव: अंकुर मिश्र
ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने कहा कि आज की यह दौड़ केवल एक खेल गतिविधि नहीं है, बल्कि यह उस आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व की ऊर्जा का उत्सव है, जिसे हमारी महिला अधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित करती हैं। बीएसपी की महिला अधिकारी न केवल अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही हैं, बल्कि संगठन की प्रगति और सकारात्मक कार्यसंस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
विजेताओं को पुरस्कृत किया गया
आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ (मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेस) डॉ. विनीता द्विवेदी तथा सेफी चेयरमेन व आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू उपस्थित थे। अतिथियों ने इस दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों तथा सभी वर्ग के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अधिकारियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि सुष्मिता पाटला ने किया।
बीएसपी ओए के ये पदाधिकारी बने गवाह
इस अवसर पर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय संतोष कुमार सिंह, रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या व अनु पी तथा जोनल प्रतिनिधिगण एम ए आर शरीफ, निमेश गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू, रोहित हरित, विकास सिन्हा, हरमोहन लाल सोनवानी, श्रवण कुमार शुक्ला, दिवाकर सिरमौर, सुरेश कुमार नागले, मिलिंद कुमार बंसोड़, विवेक सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।



















