BSP Ex OA: हाईकोर्ट केस, EPS 95 हायर पेंशन पर होगी चर्चा, आरोग्यम हॉस्पिटल के डाक्टर पूर्व अधिकारियों का करेंगे चेकअप

BSP Ex OA EPS 95 Higher Pension High Court Case to be Discussed Arogyam Hospital Doctors to give Medical Tips to Former Officers
  • भिलाई में एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन की 65वीं जीबीएम कल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एक्स ऑफिसर्स एसोसिएशन की 65वीं जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) सोमवार 13 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से OA बिल्डिंग में शुरू होगा। इसके साथ ही सदस्यों और उनके परिवारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें EPS 95 हायर पेंशन, कोलकाता हाईकोर्ट का फैसला, बिलासपुर हाईकोर्ट केस, मेडिकल क्लेम स्कीम में संशोधन को लेकर SEFI द्वारा SAIL चेयरमैन को भेजा गया 13 सूत्रीय पत्र, दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित ग्रेच्युटी केस तथा अन्य चिकित्सा समस्याएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान भिलाई के आरोग्यम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क परामर्श देंगे। शिविर में परिवार के सदस्य भी लाभ ले सकेंगे। साथ ही नि:शुल्क शुगर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.आर. दास ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक और स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।