Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वाह…राहगीरों को ठंडा पानी, लस्सी, जलजीरा, मट्ठा और बताशा, एसएसपी विजय अग्रवाल, सीजू एंथोनी बने साक्षी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

वाह…राहगीरों को ठंडा पानी, लस्सी, जलजीरा, मट्ठा और बताशा, एसएसपी विजय अग्रवाल, सीजू एंथोनी बने साक्षी

Azmat ali 12/04/2026 1 minute read
Citizens are Getting Cold Water Lassi Jaljeera Buttermilk and Batasha SSP Vijay Agarwal and Shiju Anthony became Witnesses

तपती गर्मी में राहत का संगम: ‘दिशा’ के प्याऊ के पहल को एसएसपी और मेयर इन काउंसिल के प्रभारी सदस्य सीजू एन्थोनी ने सराहा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन तपिश से राहत तलाश रहे हैं, वहीं सामाजिक संस्था “दिशा” का फॉरेस्ट एवेन्यू (HIG-5, हुडको के सामने) स्थित प्याऊ राहगीरों के लिए राहत का केंद्र बना हुआ है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने यहां पहुंचकर “दिशा” द्वारा संचालित शीतल जल एवं लस्सी वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया।

विजय अग्रवाल की सहज उपस्थिति ने जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं आमजन के बीच सकारात्मक संदेश भी पहुंचाया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

इस दौरान हुडको के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सीजू एन्थोनी विशेष रूप से मौजूद रहे, सीजू एन्थोनी ने राहगीरों को गर्मी की तपिश से बचाने के लिए दिशा फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य की सराहना की और संस्था को भविष्य मे भी रचनात्मक सहयोग देने के लिए अस्वस्त किया इस कार्यक्रम में रामानुजन राजू, राजेश धारकर, प्रदीप दास, अंजन रॉयचौधरी, के.सी. राव, शांतनु दासगुप्ता, श्रीमती सुधा, श्रीमती लक्ष्मी सहित हुडको सांस्कृतिक मंडल के कुछ सदस्य भी भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि “दिशा” का यह प्याऊ प्रतिदिन राहगीरों को शीतल जल, लस्सी, जलजीरा, मट्ठा और बताशा उपलब्ध करा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेश धारकर ने विजय अग्रवाल, सीजू एन्थोनी एवं उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Ex OA: हाईकोर्ट केस, EPS 95 हायर पेंशन पर होगी चर्चा, आरोग्यम हॉस्पिटल के डाक्टर पूर्व अधिकारियों का करेंगे चेकअप
Next: 14 अप्रैल को भिलाई में डॉ. अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय मेला महोत्सव और महारैली, आएंगे ये दिग्गज

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.