उत्कल समाज ने पणा संक्रांति महोत्सव के साथ मनाया Odia नववर्ष, BSP अधिकारियों ने की महाप्रभु की पूजा

Utkal Samaj Celebrates Odia New Year with Pana Sankranti festival BSP officials Worship Mahaprabhu
  • उत्कल समाज के स्त्री-पुरुषों और युवाओं ने सेंट्रल एवेन्यू में राहगीरों को लजीज पणा (विशेष प्रकार का शरबत) का वितरण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। उत्कल समाज ने श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 के तत्वावधान में श्री गुंडिचा मंडप, सेक्टर-10 में पणा संक्रांति महोत्सव के साथ उड़ीया नव वर्ष का आगाज किया। आयोजित पणा संक्रांति महोत्सव में ओडिया नववर्ष का जश्न बड़े उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। यह कार्यक्रम परंपरा, सांस्कृतिक सद्भाव और सामुदायिक भावना का एक अद्भुत मिश्रण साबित हुआ।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटी) विजय कुमार बेहेरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं) देवदत्त सतपथी उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में कलिंग ज्योति के अध्यक्ष एवं बीएसपी के महाप्रबंधक अक्षय नायक, पूर्व एडिशनल सीएमओ डॉक्टर त्रिनाथ दास, जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सतपथी तथा महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ,मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू) विजय कुमार बेहेरा सहित विशिष्ट अतिथियों ने महाप्रभु जगन्नाथ के समक्ष पूजा अर्चना कर महाप्रभु को पणा का भोग लगाया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा पणा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विजय कुमार बेहेरा ने अपने उद्बोधन में भिलाई के सामाजिक समरसता की जमकर प्रशंसा की। उत्कलवासियों को पणा संक्रांति एवं नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।

समिति के सांस्कृतिक सचिव त्रिनाथ साहू के समन्वय में उत्कल समाज के स्त्री-पुरुषों और युवाओं ने सेंट्रल एवेन्यू में राहगीरों को लजीज पणा (विशेष प्रकार का शरबत) का वितरण प्रारंभ किया। देर शाम तक चले इस पणा वितरण कार्यक्रम के तहत लगभग 5000 लोगों ने पणा का रसास्वादन किया। इसके साथ ही फल वितरण भी किया गया। उत्कल समाज का पणा संक्रांति महोत्सव ओडिया संस्कृति का एक सुंदर प्रतिबिंब है, जो भिलाई के उत्कल समाज की सक्रियता को बढ़ावा देता है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सतपथी ,महासचिव सत्यवान नायक सहित त्रिनाथ साहू,भीम स्वाईं, बसंत प्रधान,सुशांत सतपति, डी त्रिनाथ, कबि बिस्वाल,अनाम नाहक, रवि स्वाईं, वृंदावन स्वाईं,बी सी बिस्वाल, रंजन महापात्र, निरंजन महाराणा, प्रकाश दास, वी के होता, सीमांचल बेहेरा, कैलाश पात्रो, प्रमोद साहू, सुधाकर महापात्र,अशोक नायक, अजय रावल,एस दलाई, परितोष पाणिग्रही, सुजाता साहू, स्वाति रावल, नूपुर पाणिग्रही, सागरिका प्रधान, मधुस्मिता दीक्षित एवं मामा रथ ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उत्कल समाज के अनेक वरिष्ठगण उपस्थित रहे।