Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: विस्थापितों के लिए 96 दुकान, 1600 आवेदन, 4 मई को खुलेगी लॉटरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: विस्थापितों के लिए 96 दुकान, 1600 आवेदन, 4 मई को खुलेगी लॉटरी

Azmat ali 17/04/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant 96 Shops for Displaced People 1600 Applications Lottery to Open on May 4

बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित एवं रिक्त कुल 96 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

  • इन दुकानों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ‘लॉटरी प्रणाली’ के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि हेतु किया जाएगा

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के इतिहास में पहली बार लॉटरी से दुकानों का आवंटन होने जा रहा है। विस्थापितों के आर्थिक उत्थान के लिए बीएसएल मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। नगर प्रशासन विभाग के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित एवं रिक्त कुल 96 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम छोर पर है।

96 दुकानों के लिए 1600 आवेदन आए हैं। 4 मई को लॉटरी निकाली जाएगी। नगर सेवा भवन परिसर में ही लॉटरी प्रक्रिया होगी। इसके लिए बकायदा बैठने आदि का इंतजाम किया जा रहा है, ताकि किसी तरह की कोई परेशानी किसी को न होने पाए।

BSL के अधिकारियों के मुताबिक यह पहल विस्थापितों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना के अंतर्गत नेबरहुड शॉप्स (NH Shops), लो कॉस्ट शॉप्स (LCS) तथा पान एवं सिगरेट की दुकानों का आवंटन विशेष रूप से केवल पात्र स्थानीय विस्थापित व्यक्तियों के लिए किया जाएगा।

इन दुकानों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ‘लॉटरी प्रणाली’ के माध्यम से 11 माह की लाइसेंस अवधि हेतु किया जाएगा, जिसमें भविष्य में नवीनीकरण की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

विस्थापित जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें नगर सेवा भवन स्थित नगर प्रशासन विभाग की ओर से दुकान आवंटित की जाएगी। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अवधि 23 मार्च 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक थी। आवेदन शुल्क 500 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) देय रही। इस प्रक्रिया में 1600 विस्थापितों ने आवेदन कर दिया है।

पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 02 अप्रैल 2026 से 06 अप्रैल 2026 तक (प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे के बीच) नगर प्रशासन (एलआरए) कार्यालय में जमा किए गए थे। यह अवसर विस्थापित परिवारों की आर्थिक समृद्धि और स्वावलंबन का द्वार है। बोकारो इस्पात संयंत्र विस्थापितों के साथ मिलकर एक सशक्त और समृद्ध बोकारो के निर्माण हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Hajj 2026: भारतीय हज यात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को होगा रवाना, 1,75,025 इंडियन करेंगे हज
Next: बीएसपी कर्मचारियों के लिए ईपीएफ नॉन रिफंडेबल लोन की प्रक्रिया ऑनलाइन, 18 अप्रैल से सुविधा

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.