Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Junior Manager Exam: योग्यता, सेंटर, तैयारी और Computer Based Test पर अहम जानकारी, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam: योग्यता, सेंटर, तैयारी और Computer Based Test पर अहम जानकारी, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/04/2026 (Last updated: 24/04/2026) 1 minute read
SAIL Junior Manager Exam Important Information on Eligibility Centre and Preparation Read Details 1

SAIL Junior Manager Exam योग्यता, सेंटर और किन बातों पर दें ध्यान। परीक्षा SAIL कर्मचारियों के लिए करियर ग्रोथ।

  • टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल कर्मचारियों को रणनीति बनानी होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited (सेल) में कर्मचारियों को अधिकारी बनने का सुनहरा मौका मिला है। कंपनी ने Junior Manager (JM) परीक्षा के जरिए प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 27 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई 2026 तक किया जा सकता है। सीबीटी (Computer Based Test) परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। रिजल्ट आने के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने पर ही अधिकारी बनने का तोहफा मिलेगा।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कर्मचारियों को कुछ जरूरी योग्यता पूरी करनी होगी। सबसे पहले, कर्मचारी का निर्धारित सेवा अनुभव पूरा होना चाहिए। साथ ही उसका सर्विस रिकॉर्ड अच्छा होना जरूरी है, यानी उस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह के कर्मचारी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने-अपने क्षेत्र की योग्यता और नियमों को पूरा करना होगा।

परीक्षा सेंटर की बात करें तो यह SAIL के प्रमुख प्लांट्स में आयोजित होगी। Bhilai Steel Plant, Bokaro Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Durgapur Steel Plant, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, भद्रावति, सेलम स्टील प्लांट, कोलकाता, दिल्ली, चंद्रपुर में परीक्षा सेंटर होंगे। हालांकि, अंतिम सेंटर और एडमिट कार्ड की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

कर्मचारियों के लिए जरूरी है कि वे अपने ट्रेड से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखें। मशीन, प्रोडक्शन प्रक्रिया और सेफ्टी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगेहैं। जनरल नॉलेज, रीजनिंग और बेसिक मैनेजमेंट से जुड़े विषयों पर ध्यान देना होगा।

कर्मचारियों को आवेदन करते समय खास सावधानी बरतनी होगी। सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा करना जरूरी है। समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए 6 मई से पहले आवेदन पूरा करना जरूरी है।

यह परीक्षा SAIL कर्मचारियों के लिए करियर में आगे बढ़ने का बड़ा अवसर है। जो कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। सही तैयारी और समय पर आवेदन करने से वे अधिकारी बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Junior Manager (JM) परीक्षा की क्या है योग्यता (Eligibility)

कर्मचारी का निर्धारित सेवा अनुभव (minimum service period) पूरा होना जरूरी
संबंधित ट्रेड/डिपार्टमेंट में टेक्निकल या नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड
सर्विस रिकॉर्ड अच्छा (no major penalty) होना चाहिए
कंपनी द्वारा तय एज और क्वालिफिकेशन मानदंड को पूरा करना अनिवार्य

टेक्निकल कर्मचारियों के लिए जरूरी बातें

अपने ट्रेड/डिपार्टमेंट के कोर सब्जेक्ट पर पकड़ मजबूत रखें
प्रैक्टिकल नॉलेज और इंडस्ट्रियल प्रोसेस से जुड़े सवाल आने की संभावना
सेफ्टी, प्रोडक्शन और मशीनरी से जुड़े टॉपिक्स पर फोकस करें

नॉन-टेक्निकल कर्मचारियों के लिए फोकस

जनरल अवेयरनेस, मैनेजमेंट बेसिक्स
लॉजिकल रीजनिंग और बेसिक एप्टीट्यूड
ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन और कंपनी पॉलिसी से जुड़े सवाल

इन बातों का रखें खास ध्यान

आवेदन समय सीमा (27 अप्रैल-6 मई) के अंदर ही करें
सभी डॉक्यूमेंट सही और अपडेटेड रखें
परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें
आधिकारिक नोटिस/अपडेट पर नजर बनाए रखें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनगणना 2027: भिलाई स्टील प्लांट के ढाई सौ कर्मचारियों की लगी ड्यूटी, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध
Next: बोकारो एयरपोर्ट का मामला पकड़ा तूल, कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.